Agra: आर्थिक तंगी में पति-पत्नी और बेटी ने की सामूहिक आत्महत्या, फंदे से लटके मिले तीनों के शव
आगरा की आवास कॉलोनी के घर में पति-पत्नी और बेटी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों के शव फंदे से लटके हुए थे। पुलिस की जांच में आर्थिक तंगी और बेरोजगारी वजह सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में सोनू शर्मा (35), उसकी पत्नी गीता (32) और बेटी सृष्टि (9) ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह तीनों के शव घर में द्वितीय तल पर बने कमरे में फंदे से लटके मिले। 10 साल के बेटे शिवा ने दादी कांता देवी को घटना की जानकारी दी, तब परिजनों को पता चला। कमरे में दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस का कहना है कि जांच में आर्थिक तंगी और बेरोजगारी में आत्महत्या की बात सामने आई है। इससे परिवार में तनाव में बना हुआ था।
सोनू के पिता रणधीर शर्मा का ट्रांसपोर्ट नगर में बस की बॉडी बनाने का कारोबार है। सोनू उनका बड़ा बेटा था, जबकि देवेश छोटा है। 30 गज के मकान में भूतल पर रणधीर और उनकी पत्नी कांता देवी रहते हैं, जबकि प्रथम तल पर देवेश पत्नी लक्ष्मी के साथ रहता है। घर के द्वितीय तल पर कमरे में सोनू, उसकी पत्नी गीता, बेटा श्याम और बेटी सृष्टि रहते थे। कमरे की छत पर टिनशेड पड़ी हैं। घर के पास ही सोनू की बहन वीनू रहती हैं।
बेटा बोला- सभी फंदे से लटके हैं
सुबह तकरीबन सात बजे श्याम बुआ के घर पहुंचा और खेलने लगा। वीनू के घर में आटा नहीं था। इस पर उन्होंने श्याम से कहा कि अपने घर से आटा ला दे। मगर, श्याम घर जाने को तैयार नहीं हुआ। वह दादी के पास आकर बैठ गया। वह सहमा हुआ था। इस पर दादी ने पूछा कि मम्मी-पापा क्या कर रहे हैं। श्याम ने डरते हुए कहा कि ऊपर सभी फंदे पर लटके हैं।
यह सुनकर कांता देवी सन्न रह गए। उन्होंने बेटे देवेश को भाई के कमरे में भेजा। वह ऊपर पहुंचा तो टिनशेड के एंगल से बने फांसी के फंदे पर सोनू, उसकी पत्नी और बेटी के शव लटके हुए थे। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। उसने तीनों को फंदा काटकर उतारा। मगर, तीनों की की मौत हो चुकी थी। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई।
सुसाइड नोट भावुक करने वाला
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि एक सुसाइड नोट भावुक तरीके से लिखा हुआ मिला है। प्रथम दृष्टया मामला बेरोजगारी के चलते आत्महत्या का लग रहा है। क्योंकि सोनू काफी समय से कुछ काम नहीं कर रहा था। तीनों ने पहले सहमति की है। इसके बाद आत्मघाती कदम उठाया है। बेटे ने सहमति नहीं दी थी। उसने ही घटना के बारे में बताया। सुसाइड नोट पत्नी गीता की तरफ से लिखा गया लग रहा है। आशंका है कि बेटी सृष्टि ने इसे लिखा होगा। जांच की जा रही है। इसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।