फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband and mother-in-law did not let her enter house married woman kept sitting on doorstep in cold night

UP: रात में सोते समय पति ने की घिनौनी हरकत...प्रेम विवाह की ऐसी सजा, आपबीती सुन ठनका पुलिस का माथा

Wed, 08 Jan 2025 02:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Jan 2025 02:12 PM IST
सार

विवाहिता को प्रताड़ित करने वाला पति और सास घर में ताला लगाकर भाग गए। विवाहिता सर्द रात में चौखट पर बैठ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे वन स्टाप सेंटर में आश्रय दिलाया।  
 

विज्ञापन
Husband and mother-in-law did not let her enter house married woman kept sitting on doorstep in cold night
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेम विवाह के बाद पति से तकरार होने पर पत्नी ने दो मुकदमे दर्ज करा दिए। पुलिस ने पति का शांतिभंग में चालान कर दिया। मंगलवार को विवाहिता बाजार गई थी। तभी पति और ससुराल के लोग घर पर ताला लगाकर भाग गए। सर्द रात में घर का दरवाजा खुलवाने के लिए विवाहिता घर की चाैखट पर ही बैठी रही। बाद में पुलिस पहुंची। उन्हें वन स्टाप सेंटर में आश्रय दिलाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: कर्ज चुकाने के लिए वहशी बन गया पति, पत्नी पर लगाया ऐसा दांव...वो जीते जी मर गई; सास ने भी न समझा दर्द
विज्ञापन





 

छह माह पूर्व किया था प्रेम विवाह
महिला ने पुलिस को बताया कि छह माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दहेज में 10 लाख रुपये मांगने लगे। उत्पीड़न किया जाता है। खर्च के लिए रुपये भी नहीं दिए जाते थे। प्रेम विवाह के बाद मायका पक्ष ने संबंध खत्म कर लिए हैं। 3 जनवरी को पति, सास और ननद ने बंधक बनाकर पीटा। शिकायत पर केस दर्ज किया गया। मंगलवार दोपहर 12 बजे वह नौकरी की बात करने घर से निकली थी। शाम छह बजे लाैटी तो ससुराल में ताला लगा मिला।

ये भी पढ़ें -  UP: हेलो...युवती की सुरीली आवाज और फिर ऐसा स्कैम, जिसमें फंस गए 58 वर्षीय शिक्षक; तीन दिन में गवां दी जमा पूजी


 

समाजसेवी से मांगी मदद
फोन करने पर पति ने धमकाया। पीड़िता ने समाजसेवी नरेश पारस से संपर्क कर मदद मांगी। नरेश पारस ने एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा समेत कई अधिकारियों को जानकारी दी। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि महिला को वन स्टाप सेंटर भेजा गया है। बुधवार को ससुराल पक्ष से बात की जाएगी।

 
विज्ञापन

पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध
पीड़ित महिला ने एक दिसंबर को पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश करने और विरोध करने पर पिटाई करने का केस दर्ज कराया था। 5 जनवरी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस पति, सास और ननद के खिलाफ दर्ज करा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed