{"_id":"68e892a3fead41876d0b9aae","slug":"husband-allegedly-makes-wife-beaten-by-girlfriend-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति नहीं हैवान: करवाचौथ से पहले प्रेमिका को बुलाया घर, पत्नी के पकड़े हाथ...फिर लगवाई पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति नहीं हैवान: करवाचौथ से पहले प्रेमिका को बुलाया घर, पत्नी के पकड़े हाथ...फिर लगवाई पिटाई
Fri, 10 Oct 2025 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:29 AM IST
सार
करवाचौथ से पहले पति ने प्रेमिका को घर बुलाया। इसके बाद पति ने उसके हाथ पकड़े। फिर प्रेमिका से उसकी पिटाई लगवाई। पीड़ित पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : ai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पत्नी के कोर्ट में दहेज और अन्य मुकदमे दायर करने पर पति समझौता कर घर ले गया। आरोप है कि वहां ले जाकर प्रेमिका को घर पर बुलाकर पिटाई करा दी। शिकायत पर ताजगंज पुलिस ने पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ताजगंज थाना क्षेत्र की महिला ने केस दर्ज कराकर पुलिस को बताया कि पांच साल पहले नकुल से उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद पति और अन्य ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए उत्पीड़न करने लगे। विरोध पर मारपीट करते। दो साल से वो मायके में रह रही थीं। वहां से परेशान होकर उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में दहेज के अलावा अन्य मुकदमे दायर किया।
कोर्ट में समझौता कर पति और अन्य ससुराल वाले अपनी जिम्मेदारी पर ससुराल लेकर आ गए। आने पर पति के अवैध संबंधों के बारे में पता चला। विरोध करने पर पति ने मारपीट कर बात करना बंद कर दिया। छह दिन पहले प्रेमिका को फोन कर घर बुला लिया। पति ने उनके हाथ पकड़ लिए और प्रेमिका से पिटवाया। पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है।