{"_id":"62002d02d050013865732ac2","slug":"hurt-by-the-threat-the-farmer-hanged-himself-by-hanging-agra-news-agr5235066173","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी से आहत किसान ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी से आहत किसान ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंया। गांव छीतापुरा मोतीपुरा के किसान रामराज (42) का शव सोमवार की सुबह स्कूल परिसर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पड़ोसी परिवार की धमकी से आहत होकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव छीतापुरा-मोतीपुरा निवासी रामराज (42) के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पड़ोस में रहने वाले गोपाल को रुपये उधार दिए थे। राजराज के पुत्र भूरा की 18 फरवरी को शादी होनी है। इसकी तैयारियों के लिए रामराज शनिवार की शाम गोपाल से अपने रुपये मांगने उसके घर गया था। आरोप है कि गोपाल ने इस दौरान रामराज की पिटाई कर दी। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बात से आहत होकर रामराज ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्थित पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। रात में रामराज के घर न पहुंचने पर घरवाले उसकी खोजबीन करते रहे। सोमवार को सुबह उन्हें घटना की जानकारी हुई।
राजराज की मौत के बाद पत्नी लक्ष्मी की रो रोकर हालत खराब है। बड़े बेटे भूरा ने नौ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते तहरीर दी है। सैंया थाना के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गोपाल, केदार, सोना, मोनू, कमलेश देवी, विमलेश देवी, पिंकी, सपना और धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।