फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hurt by husband's addiction to playing game on mobile wife attempts suicide

UP: मोबाइल में गेम खेलने की लगी ऐसी लत...भूल गया घर में पत्नी भी है, परेशान घरवाली ने उठाया ऐसा कदम; उड़े होश

Thu, 04 Apr 2024 08:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Apr 2024 08:01 PM IST
सार

मोबाइल में गेम खेलने की आदत ऐसी लगी कि पति और पत्नी में विवाद होने लगा। पति ने ऑनलाइन गेम में काफी रुपये गवां दिए और उस पर कब्जा हो गया। मना करने के बाद भी उसकी लत न छूटी तो पत्नी ने खुद की जान लेने के लिए नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने समय रहते उसे बचा लिया। 

 

विज्ञापन
Hurt by husband's addiction to playing game on mobile wife attempts suicide
mobile game

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पति द्वारा मोबाइल पर गेम खेलने की लत से परेशान पत्नी ने खौफनाक कदम उठाया। उसने नहर में छलांग लगा दी। हालांकि गोताखोरों ने उसे बचा लिया। पीड़िता ने बताया कि पति को गेम खेलने की ऐसी आदत लगी है कि वो ये तक भूल गया कि घर में पत्नी भी है। ऑनलाइन गेम ने पति को कर्जदार बना दिया है। पति ने उसके आभूषण तक बेच दिए और उससे मिली रकम भी गेम में हार गया। 
विज्ञापन


नदी में छलांग लगाने वाली महिला जयश्री पिनाहट थाना क्षेत्र के बरपुरा गांव निवासी प्रमोद की पत्नी है। उसने बताया कि पति प्रमोद मोबाइल फोन से ऑनलाइन गेम खेलते हैं। इस आदत में वे काफी रुपये के साथ आभूषण आदि तक को गिरवी रख चुके हैं। पीड़िता के मुताबिक पूछने पर वो हमेशा उसे झूठा दिलासा देते रहे। आदत न छूटने के कारण अब काफी कर्ज हो गया है। उ
विज्ञापन


सके मना करने के बाद भी जब पति ने गेम खेलना नहीं छोड़ा। इससे परेशान होकर बृहस्पतिवार को आत्महत्या करने की नीयत से चंबल नदी पहुंचकर छलांग लगा दी। महिला को नदी में छलांग लगाते वहां मौजूद गोताखोरों ने देख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोरों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिए। मौके पर पहुंची पुलिस महिला से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने परिजन को थाने बुलाकर समझाया। साथ ही महिला को घर भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed