{"_id":"68a3f6b6e7f566ef6e0b5d0a","slug":"hundreds-of-complaints-on-railway-helpline-more-passengers-than-tickets-in-trains-2025-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railway News: रेलवे का तो ये है हाल...ट्रेनों में टिकट से ज्यादा यात्री, हेल्पलाइन पर सैकड़ों शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: रेलवे का तो ये है हाल...ट्रेनों में टिकट से ज्यादा यात्री, हेल्पलाइन पर सैकड़ों शिकायतें
Tue, 19 Aug 2025 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Aug 2025 09:29 AM IST
सार
भारतीय रेल का हाल बेहाल है। आलम ये है कि ट्रेनों में टिकट से ज्यादा यात्री हैं। सफर के दौरान सीटों पर कब्जा हो रहा है। इस तरह की शिकायतों की रेलवे हेल्पलाइन पर भरमार है।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रेनों में टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही है। अनाधिकृत यात्री उनकी सीटों पर कब्जा जमा लेते हैं। विरोध करो तो अभद्रता करते हैं। इससे टिकट लेकर यात्रा करने वालों को दिक्कत होती है। रेलवे की हेल्पलाइन और आगरा डीआरएम के ट्विटर अकाउंट पर ऐसी तमाम शिकायतें प्रतिदिन की जा रही हैं।
रेलवे की हेल्पलाइन पर रोजाना तमाम शिकायतें आ रही हैं। जिसमें सबसे ज्यादा शिकायतें अनाधिकृत यात्रियों के जबरदस्ती कोच में घुसकर सीट कब्जाने की हैं। जबकि आरपीएफ और रेलवे की टीम समय-समय पर ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाती है, फिर भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

Trending Videos
एसी कोच में सीट से हटाया
रेलवे की हेल्पलाइन जयपुर से आगरा आने वाली इंटरसिटी ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री मदन ने सोमवार को शिकायत की कि ट्रेन के थर्ड एसी मेंं बाहर के लोग बिना किसी रिजर्वेशन के जबरदस्ती घुस आए। ये यात्रियों को उनकी आरक्षित सीट से हटा रहे हैं।

बाथरूम जाने को जगह नहीं
अजमेर-आगरा इंटरसिटी में यात्रा कर रहे यात्री रवि कुमार ने शिकायत की कि ट्रेन के कोच नंबर डी 4 में बाथरूम जाने के लिए बिल्कुल जगह नहीं है। पूरी गैलरी में अनाधिकृत यात्रियों ने अपना कब्जा जमा लिया है।

रेलवे नहीं देता ध्यान
लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री पवन ने बताया कि ट्रेन के स्लीपर कोच में बिना टिकट के तमाम यात्री आ गए। ऐसे में सीट पर बैठने के लिए भी जगह भी नहीं है। रेल प्रशासन और सुरक्षा बल कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अनाधिकृत यात्रियों की शिकायत मिलने पर आरपीएफ और टिकट चेकिंग स्टाफ से तुरंत चेक कराया जाता है। इसके लिए समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता है।