फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Humsafar's support left before the beginning of life

दर्द- मेहंदी से ज्यादा गहरा हुआ खून का रंग, ससुराल पहुंचने से पहले उजड़ा सिंदूर

Mon, 19 Jul 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Humsafar's support left before the beginning of life
कासगंज। सात जन्म तक साथ निभाने का बंधन बांधकर बाबुल के घर से पिया के साथ विदा हुई थी लक्ष्मी। पल भर में सपने टूट गए। जिंदगी के सफर की शुरूआत से पहले ही हमसफर छूट गया। खुद भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
विज्ञापन

यह दर्द है गांव नगला बरी निवासी लक्ष्मी का, जो सड़क हादसे में पति, ससुर और दो अन्य रिश्तेदारों को खोकर स्वयं भी घायल हालत में दर्द से कराह रही है। वह अलीगढ़ के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है, लेकिन उस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव भुजपुरा निवासी विजेंद्र जब रविवार को लक्ष्मी की विदा कराकर घर ले जा रहा था तो उसके मन में साथ जीने मरने के सपने रहे होंगे। तेज आवाज के साथ हादसा हुआ और पल भर में सारे सपने टूट गए।
विज्ञापन

मिथलेश का दर्द ज्यादा
विधवा हुई नवविवाहिता लक्ष्मी से ज्यादा दर्द मां मिथलेश को है, जिसने सेहरा उतरने से पहले ही अपने लाड़ले को खो दिया। लाड़ले के साथ पति और दामाद की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हादसे ने छीन लिया चार मांगों का सिंदूर
एक हादसे ने कई परिवारों में कोहराम मचा दिया। चार मांगों का सिंदूर उजड़ गया। एक ही परिवार की तीन लोगों सहित कार चालक की पत्नी का सुहाग भी उजड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed