Weather Update: उमस से तरबतर ताजनगरी, सुबह से ही गर्मी ने किया परेशान, जानें मौसम विभाग का क्या है पूर्वानुमान
ताजनगरी आगरा में उमसभरी गर्मी से लोगों का हाल बुरा है। सुबह की शुरूआत तेज धूप के साथ हुई तो लोग पसीने में नहाए हुए नजर आए। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज बारिश होने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में गर्मी और उमस के कारण पसीने से तरबतर लोगों को आज बारिश से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने ऐसा ही दावा किया है। ताजनगरी समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में अगले तीन दिनों तक बारिश, बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। मानसूनी बादलों की सक्रियता के कारण 21 जुलाई तक बारिश की उम्मीद बनी रहेगी।
सावन का पहला सोमवार सूखा बीता। बीते साल की तरह लोगों को सावन के सोमवार पर इंद्र देव से जलाभिषेक की उम्मीद थी, लेकिन पूरा दिन उमस और गर्मी में बीता। लू जैसे थपेड़े दोपहर में रहे। सोमवार को दिन में तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया।
कूलर और पंखों की हवा से भी नहीं मिली राहत
वहीं दिन और रात में पारा सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर होने और आर्द्रता 72 फीसदी होने के कारण पूरे दिन लोग पसीने से भीगे रहे। नहाने के बाद भी लोगों का पसीना रुक नहीं रहा। कूलर और पंखों की हवा से भी राहत नहीं मिली।
अगले तीन दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार बने रहेंगे। दिन में दो से तीन बार तक बूंदाबांदी और रिमझिम बारिश हो सकती है।