{"_id":"5bb07a76867a554f1c0ee793","slug":"human-skeleton-found-in-the-forest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जंगल में नर कंकाल मिलने से फैली सनसनी, पास पड़ा मिला ये सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में नर कंकाल मिलने से फैली सनसनी, पास पड़ा मिला ये सामान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में घिरोर-कुरावली मार्ग पर गांव भगवंतपुर के पास बिलायती बबूल के जंगल में नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। बकरियां चरा रहे लोगों ने गांव वालों को जानकारी दी। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। नर कंकाल के गले में एक गमछा भी है, जो कि पेड़ से बंधा हुआ था। वहीं कंकाल किसी किशोर का लग रहा है। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
औछा क्षेत्र के गांव भगवंतपुर के पास बिलायती बबलू के जंगल में शनिवार की शाम चरवाहे पशु चरा रहे थे। जंगल के बीचों बीच एक पेड़ से जब एक नर कंकाल बंधा हुआ देखा, तो चीख निकल गई। चरवाहों ने ग्रामीणों को जंगल में शव पड़ा होने की जानकारी दी।

गले में बंधा था अंगोछा
आसपास के सैंकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज विकास भारती मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा। शव 15 से 16 वर्षीय किशोर का बताया गया है।
जिस तरह गले में बंधा अंगौछा पेड़ से बंधा हुआ है, उससे लगता है कि पेड़ से बांधने के बाद ही हत्या की गई होगी। शव करीब महीने भर पुराना बताया गया है। कंकाल के गले में एक लाल धागा में चाबी भी बंधी हुई है।
पुलिस भी जंगल में हत्या किए जाने की बात से इनकार नहीं कर रही है। पुलिस को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक मटमैले रंग की शर्ट, ग्लब्स भी मिले। उन्हें पुलिस ने कब्ज में ले लिया। कंकाल को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
किसका है नर कंकाल
जंगल में मिला शव किसका है इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। गांव और आसपास क्षेत्र से गुमशुदा हुए लोगों के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। जिस तरह से कंकाल का गला पेड़ से बंधा मिला है उससे यह बात तो जाहिर हाती है कि हत्या तो की गई है।