फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   huge python found in Agra team rescue five people picked up together

UP: आगरा में निकला इतना विशाल अजगर...रेस्क्यू करने आई टीम की भी फटी रही गईं आंखें, सात लोगों को पड़ा उठाना

Sat, 05 Oct 2024 07:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 07:52 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में इतना विशाल अजगर सीवेज स्लैब के नीचे से निकला कि देखने वालों की आंखें फटी रह गईं। इसकी लंबाई 15 फीट और वजन भी काफी था, जिसकी वजह से एक दो लोगों के लिए इसे उठाना मुश्किल था।

विज्ञापन
huge python found in Agra team rescue five people picked up together
विशाल अजगर - फोटो : wildlife sos

विस्तार

आगरा में  बारिश के बाद शहर में सांप विशेषकर अजगर निकलने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बृहस्पतिवार को कालिंदी विहार स्थित कानन वन रेजीडेंसी में लोगों ने विशालकाय अजगर को देखा। सूचना पर रैपिड रिस्पांस यूनिट की दो सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


 

सीवेज स्लैब के नीचे फंसा अजगर करीब 15 फीट का था। भीड़ और अंधेरे के चलते टीम को अजगर को रेस्क्यू करने में थोड़ा मुश्किल हुई। 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया जा सका। टीम के दो लोगों के साथ आसपास के करीब पांच लोगों को इसे उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त वाइल्ड लाइफ एसओएस ने शाहपुर, फरह के पास 8 फीट लंबे अजगर और थाना तेजा में कोलतार ड्रम फिलिंग सेंटर की दीवार के पास से भी अजगर भी रेस्क्यू किया। तीनों अजगर वन क्षेत्र में छोड़े गए।
विज्ञापन

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि लोगों में वन्य जीवों के प्रति जागरुकता बढ़ी है। अब लोग उन्हें मारने के बजाए वाइल्ड लाइफ एसओएस को सूचित करते हैं। उन्होंने लोगों को किसी भी जंगली जानवर, सांप आदि के नजर आने पर वाइल्ड लाइफ एसओएस के आपातकालीन नंबर 9917109666 पर सूचित करने के लिए कहा है। संवाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed