फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Huge fire in Jal Nigam's store fire brigade brought it under control after 30 minutes

Agra: जल निगम के स्टोर में भीषण आग, 30 मिनट बाद दमकल ने पाया काबू

Sat, 13 Apr 2024 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Apr 2024 09:49 AM IST
सार

जल निगम के स्टोर में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका है कि जलती बीड़ी फेंकने से ये अग्निकांड हुआ है। 
 

विज्ञापन
Huge fire in Jal Nigam's store fire brigade brought it under control after 30 minutes
आग

विस्तार

आगरा के कैलाशपुरी (हरीपर्वत) स्थित जल निगम के स्टोर में शुक्रवार शाम को झाड़ियों में आग लग गई। आग की चपेट में प्लास्टिक की टंकियां आ गईं। लपटें उठने पर कर्मचारियों को पता चला। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। 30 मिनट बाद दमकल पहुंची। तब कहीं आग पर पूरी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। आशंका है कि सूखे पत्तों में जलती हुई बीड़ी फेंकने से हादसा हुआ।
विज्ञापन


कैलाशपुरी में केंद्रीय कारागार मार्ग के बराबर से जल निगम का स्टोर बना हुआ है। इसमें एक तरफ कर्मचारियों के आवास बने हैं, जबकि दूसरी तरफ पानी की प्लास्टिक की टंकियां रखी हुई थीं। शुक्रवार शाम को अचानक आग की लपटें उठने लगीं। यह देखकर कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। वह घरों से पानी लेकर आए। आग बुझाने का प्रयास किया। मगर, कोई फायदा नहीं हुआ। आग में टंकियां भी जलने लगीं। इससे काला धुआं उठ रहा था। एक किलोमीटर दूर से धुआं नजर आ रहा था। सूचना पर दमकल पहुंची। तब आग बुझ सकी।
विज्ञापन


एक कर्मचारी ने बताया कि प्लास्टिक की टंकियां खाली जगह पर रखी हुई थीं। यहीं पर सूखे पत्ते भी थे। आशंका है कि किसी ने जलती हुई बीड़ी या माचिस की तीली फेंक दी, जिससे आग लग गई। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed