फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Huge crowd of passengers in roadways buses on Rakshabandhan in Agra ISBT

Raksha Bandhan: बहनों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क सफर, आगरा आईएसबीटी पर सुबह से यात्रियों की भीड़

Thu, 11 Aug 2022 12:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Aug 2022 12:53 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए 48 घंटे तक निशुल्क सफर की सुविधा है। इसके चलते आगरा आईएसबीटी पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगी है। 

विज्ञापन
Huge crowd of passengers in roadways buses on Rakshabandhan in Agra ISBT
बसों में सीट के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज बसों में बुधवार रात 12 बजे से बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू कर दी गई। आगरा से रक्षाबंधन के पर्व पर रोडवेज ने सभी रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए हैं। गुरुवार को सुबह से ही बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ है। भीड़ के चलते बसों में कई यात्रियों को सीटें तक नहीं मिल रही हैं। 

विज्ञापन


आईएसबीटी प्रभारी चंद्रहंस ने बताया कि रोडवेज बसों में रक्षाबंधन पर घर जाने वालों की भीड़ दोपहर से शुरू हो गई। बहनों को मुफ्त यात्रा की छूट दो दिन तक मिलेगी। मुफ्त यात्रा की सुविधा दो दिन मिलेगी। सभी बसों को बस स्टैंड के अंदर से जाने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन

शुक्रवार रात 12 बजे तक है निशुल्क सफर 

यात्रा के लिए बहनों को शून्य रुपये का टिकट दिया जाएगा। इसके लिए मशीनों में आवश्यक बदलाव किए गए हैं। बहनों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क सफर की सुविधा शुक्रवार रात 12 बजे तक है। एआरएम फोर्ट जयकरन सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा बसें दिल्ली, नोएडा रूट पर हैं। इसके लिए बस स्टैंडों पर कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा के आईएसबीटी, ईदगाह, फोर्ट व अन्य डिपो पर अलग-अलग समय में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नोएडा, बरेली, लखनऊ, फरीदाबाद, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी आदि रूटों पर 24 घंटे बसें मिलेंगी। चालक और परिचालक की अलग-अलग समय में ड्यूटी लगाई गई है, ताकि संचालन प्रभावित न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed