फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   huge crowd gathered in Agra for last rites of ITBP jawan his five-year-old son lit funeral pyre

UP News: ITBP जवान की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पांच साल के बेटे ने दी मुखाग्नि; नारों से गूंजा परिसर

Sun, 22 Sep 2024 06:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 06:11 PM IST
सार

आगरा में ITBP जवान की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। पांच साल के बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी। देशभक्ति नारों से परिसर गूंज उठा। 

विज्ञापन
huge crowd gathered in Agra for last rites of ITBP jawan his five-year-old son lit funeral pyre
ITBP जवान की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पांच साल के बेटे ने दी मुखाग्नि - फोटो : संवाद

विस्तार

ताजनगरी आगरा में खेरागढ़ क्षेत्र के विधोली के रहने वाले आईटीबीपी जवान मानवेंद्र शर्मा की डिब्रूगढ़ असम में गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। शनिवार रात्रि वीर सपूत मानवेंद्र का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


हजारों की संख्या में लोग अंतिम दर्शन को पहुंचे। परिवारीजन आईटीबीपी के अधिकारियों से मृत्यु का कारण और अब तक की गई कार्रवाई और आश्रितों की मदद के बारे में जानकारी के बाद ही अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़े रहे। आइटीबीपी अधिकारियों से गहमागहमी में रात्रि बारह बज गए। अंतिम संस्कार नहीं हो सका। रविवार सुबह सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

आइटीबीपी अधिकारियों ने दस्तावेजों के माध्यम बताया कि छुट्टी से लौटते समय सफर के दौरान खाने पीने से फूड प्वाइजनिंग होने पर 19 तारीख को प्राथमिक उपचार के बाद भी और अधिक तबीयत बिगड़ने पर हायर सेंटर ले जाकर आईसीयू में भर्ती कराया। जहां शाम 7 बजे के लगभग उन्होंने दम तोड़ दिया। 
 
विज्ञापन

huge crowd gathered in Agra for last rites of ITBP jawan his five-year-old son lit funeral pyre
आईटीबीपी जवान मानवेंद्र शर्मा - फोटो : संवाद
रविवार सुबह अधिकारियों ने परिजनों को जानकारी दी कि आईटीबीपी की तरफ से मृतक आश्रित एक व्यक्ति को नौकरी,25 लाख रुपये की आर्थिक मदद, पेंशन सहित बच्चों की 12वीं तक की शिक्षा व इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
 
विज्ञापन

रविवार सुबह 8 बजे वीर सपूत की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। एसडीएम संदीप यादव,एसीपी इमरान अहमद,विधायक भगवान सिंह कुशवाहा,चैयरमैन सुधीर गर्ग,अनिल कुमार वैध,सत्यदेव दुबे,अशोक रावत ने जवान के पिता दिनेश शर्मा को ढांढस बंधाया। पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी।
 

मासूम पुत्र अमन ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान हजारों की भीड़ में जिसको जहां जगह मिली खड़ा हो गया। छतों और पेड़ों पर भी लोग चढ़ गए। देश भक्ति के तरानों पर पुष्प वर्षा करते हुए शहीद मानवेंद्र शर्मा अमर रहे, और जब तक सूरज चांद रहेगा मानवेंद्र तेरा नाम रहेगा के नारे लगाते हुए अपने वीर सपूत को नम आंखों से विदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed