फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ht line curent, accident in etah

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

Fri, 23 Aug 2019 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
ht line curent, accident in etah
मृतक कैलाश का फाइल फोटो- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पिलुआ थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक झुलस गया।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कीलरमऊ निवासी कैलाश (22) पुत्र उल्फत सिंह के मकान का निर्माण चल रहा है। मकान के ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही है। शुक्रवार सुबह कैलाश अपने मकान की छत पर लोहे का जाल लेकर चढ़ा था। तभी मकान के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से जाल छू गया और करंट की चपेट में आकर कैलाश झुलस गया।
विज्ञापन

आनन-फानन में परिजन युवक को लेकर एटा जिला अस्पताल लेकर दौड़े लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं पिलुआ थाना क्षेत्र में रामखिलाड़ी पुत्र रामौतार निवासी रानीपुर थाना एलाऊ मैनपुरी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed