{"_id":"6699e939d7aee2ab9b02bccd","slug":"how-yellowed-taj-mahal-improved-and-mudpack-therapy-unesco-team-gathered-information-2024-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पीले पड़े ताज को कैसे निखारा गया... कैसे होती है मडपैक थेरेपी? यूनेस्को दल ने ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पीले पड़े ताज को कैसे निखारा गया... कैसे होती है मडपैक थेरेपी? यूनेस्को दल ने ली जानकारी
Fri, 19 Jul 2024 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:30 PM IST
सार
विश्व धरोहर समिति की बैठक से आये 70 युवा पेशेवर को मडपैक थेरपी के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि किस तरह पीले पड़े ताज को फिर निखारा गया।
विज्ञापन
मडपैक ट्रीटमेंट की जानकारी दी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसम, धूल और प्रदूषण के कारण ताजमहल के पीले पड़ गए संगमरमर को मडपैक थेरेपी का इस्तेमाल कर निखार दिया गया। गुरुवार को दुनिया भर से आए युवा पेशेवरों के 70 सदस्यीय दल को एएसआई ने ताजमहल के संरक्षण के साथ मडपैक ट्रीटमेंट की जानकारी दी। बताया कि 390 साल से ताज को किस तरह से अगली पीढ़ी के लिए सहेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
एएसआई के पूर्व निदेशक और पद्मश्री केके मोहम्मद ने ताज के संरक्षण का लाइव डेमो दिखाया। केके मोहम्मद ने वर्ल्ड हेरिटेज फोरम की 46वीं बैठक से पहले आगरा आए दल को पत्थर, चूना, सामग्री बनाने और लगाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताज को देखकर अभिभूत हुए सदस्यों ने ताजमहल के इतिहास और पच्चीकारी को जानने में भी दिलचस्पी दिखाई। इस दौरान सदस्यों को दिखाने के लिए ताजमहल में होने वाले संरक्षण, पच्चीकारी के काम को भी प्रदर्शित किया गया। मुगल काल में संगमरमर को तराशने, पच्चीकारी की कला को दिखाया गया। ताज के दालान में ताजमहल में आये बदलावों की चित्र प्रदर्शित किए गए थे। इस दौरान पद्मश्री केके मोहम्मद ने दुनिया के सातवें अजूबे के रखरखाव में आ रही दिक्कतों को भी साझा किया।
ताज के बाद युवाओं के दल ने आगरा किला का भ्रमण भी किया। इनके साथ एएसआई इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा के डायरेक्टर अरुण राज टी, संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी भी मौजूद रहे।