फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   How will 48 thousand students give B.Ed exam Admit card not ready

Agra University: कैसे देंगे 48 हजार छात्र बीएड की परीक्षा? प्रवेश पत्र नहीं हुए तैयार

Tue, 20 Sep 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Sep 2022 12:03 AM IST
सार

परीक्षा में दो दिन बचे हैं, लेकिन अभी तक प्रवेश पत्र बनाना शुरू नहीं हुए। इससे पहले प्रवेश पत्र न बनने के चलते दो बार बीएड परीक्षाएं टल चुकी हैं। 

विज्ञापन
How will 48 thousand students give B.Ed exam Admit card not ready
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन अभी तक बीएड छात्रों के प्रवेश पत्र तैयार नहीं कर पाया है। परीक्षा में महज दो दिन बाकी हैं, ऐसे में अव्यवस्थाओं के बीच परीक्षा होगी। प्रवेश पत्र तैयार न हो पाने के कारण दो बार पहले भी बीएड की परीक्षा टाली जा चुकी है। 
विज्ञापन


बीएड सत्र 2021-23 प्रथम वर्ष और 2020-22 सत्र द्वितीय वर्ष में 431 कॉलेजों के 50894 छात्र हैं। इनमें से 48336 ने पंजीकरण कराया। इनकी परीक्षा के लिए 40 नोडल केंद्र बनाए हैं। परीक्षा 23 सितंबर से होनी है, लेकिन इन छात्रों के प्रवेश पत्र तैयार नहीं हुए हैं। परीक्षा में दो दिन बकाया हैं और करीब 48 हजार छात्राें के प्रवेश पत्र तैयार करना चुनौती बना हुआ है। इससे पहले प्रवेश पत्र न बन पाने के कारण दो बार (छह और 15 सितंबर) परीक्षा टल चुकी हैं। इसके बावजूद प्रवेश पत्र तैयार करने में लापरवाही बरती जा रही है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जिन छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा हो गया है, उनके प्रवेश पत्र तैयार होने कार्य शुरू कर दिया है। 22 तक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा शुल्क न देने वालों पर अभी निर्णय नहीं

बीएड में 48336 छात्र पंजीकृत हैं, जिसमें से अभी 15985 छात्रों ने परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है। इनकी सूची तैयार कर ली है, इनको परीक्षा में शामिल करने या नहीं करने पर विश्वविद्यालय अभी तक कोई निर्णय नहीं ले पाया है। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि अभी परीक्षा शुल्क जमा करने वालों के ही प्रवेश पत्र बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed