फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   How to apply for driving license in Agra RTO office

Driving license बनवाने वाले अब होली मनाएं, RTO में इस तारीख से होगा काम

Sat, 03 Mar 2018 03:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 03 Mar 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
How to apply for driving license in Agra RTO office
डेमो इमेज
संभागीय परिवहन कार्यालय आगरा में ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य पांच मार्च से भी शुरू नहीं हो सकेगा। होली के अवकाश के कारण साफ्टवेयर सारथी 4.0 को अपडेट करने का काम बंद हो गया है। 28 फरवरी तक कार्य पूरा किया जाना था, लेकिन कार्य अधूरा ही रह गया। अब पांच मार्च को भी लाइसेंस का पटल बंद रहेगा।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस और उसके जुडे़ कार्य के लिए सारथी 4.0 साफ्टवेयर को अपडेट करने का काम किया जा रहा है। 23 फरवरी से लाइसेंस का कार्य बंद कर दिया गया था। आरटीओ कार्यालय से जानकारी दी गई थी कि 28 फरवरी तक अपडेट का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके बाद पांच मार्च से काम शुरू हो जाएगा। लेकिन होली का अवकाश होने के कारण कार्य बाधित रहा। 28 फरवरी तक काम पूरा नहीं हो सका है। अब पांच मार्च से काम दोबारा शुरू किया जाएगा। लाइसेंस के साथ ही नवीनीकरण समेत कोई कार्य नहीं होगा। दूसरी ओर, परमिट, टैक्स जमा करने संबंधी कार्य यथावत होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ के आरआई सुधीर वर्मा का कहना है कि छह मार्च से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पहले चरण में कम लाइसेंस बनाए जा सकेंगे क्योंकि नये साफ्टवेयर की गति धीमी है। इसमें वक्त लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed