फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   House to house survey started for municipal elections in Agra

Municipal Elections: आगरा में नगर निकाय चुनाव के लिए घर-घर सर्वे शुरू, बीएलओ करेंगे मतदाता सूची का सत्यापन

Mon, 26 Sep 2022 03:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Sep 2022 03:40 PM IST
सार

जिले में सात नगर पंचायतें हैं और पांच नगर पालिकाएं। नगर निगम में 100 वार्ड हैं। दिसंबर 2022 तक निकायों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।  

विज्ञापन
House to house survey started for municipal elections in Agra
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नगर निकाय चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सोमवार से नगर के 100 वार्डों में घर-घर मतदाताओं का सर्वे शुरू हो गया है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। नए और मृतक मतदाताओं को चिह्नित करेंगे। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सर्वे के लिए सहायक व अतिरिक्त रजिस्ट्रीकरण और समन्वय अधिकारियों की तैनाती कर उनका क्षेत्राधिकार तय किया।

विज्ञापन


जिले में सात नगर पंचायतें हैं और पांच नगर पालिकाएं। नगर निगम में 100 वार्ड हैं। दिसंबर 2022 तक निकायों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि पहले चरण में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची से मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद पुनरीक्षण अभियान होगा। शासन ने नगर निगम के 100 वार्डों में परिसीमन भी जारी कर दिया है। वार्डों के क्रमांक बदल गए हैं। वार्डों का आरक्षण जारी होने का इंतजार है। इसके बाद विभिन्न दल चुनावी चौसर बिछाने में जुट जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच से 10 बीएलओ पर एक पर्यवेक्षक

प्रत्येक पोलिंग बूथ पर एक बीएलओ होगा। 5 से 10 बीएलओ पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 5 से 8 पर्यवेक्षक पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया है। एसडीएम स्तर के अधिकारियों को सहायक एवं अतिरिक्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया है। इसके अलावा अपर नगरायुक्त स्तर के अधिकारियों को समन्वय अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उत्तर विधानसभा में 31 वार्ड

नगर निगम की सीमा में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। एत्मादपुर क्षेत्र में 10 वार्ड हैं। छावनी क्षेत्र में 28, आगरा दक्षिण क्षेत्र में 30 और आगरा उत्तर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 31 वार्ड हैं। इनके अलावा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में अकेला दहतोरा वार्ड शामिल हैं।  

नहीं बढ़ी संख्या, दो नए वार्ड बने

आगरा में नगर निगम के सीमा विस्तार के बाद भी वार्डों की संख्या नहीं बढ़ी, लेकिन नंबर बदल गए हैं। पहले भी 100 वार्ड थे, अब भी 100 वार्ड रहेंगे। परंतु केके नगर और दहतोरा दो नए वार्ड बने हैं। वार्ड नगर 96 महर्षि पुरम को समाप्त कर वार्ड नंबर 10 केके नगर बना है। वहीं, शाहगंज क्षेत्र का प्रकाश नगर वार्ड खत्म कर इसी नाम से यमुना पार में प्रकाश नगर नया वार्ड बना है। इस वार्ड के क्षेत्रों को शाहगंज, रुई की मंडी, नगला मोहन में शामिल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed