फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   House collapses after digging of pipeline innocent girl dies

दर्दनाक: पाइप लाइन की खुदाई के बाद मकान गिरा, मासूम बच्ची की मौत; परिजनों मची चीत्कार

Thu, 14 Mar 2024 07:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Mar 2024 07:13 PM IST
सार

गंगाजल मिशन अभियान के तहत बिछाई जा रही पाइप लाइन की खुदाई से एक मकान गिर गया। मकान के मलबे में दबकर नौ माह की बालिका की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
House collapses after digging of pipeline innocent girl dies
मृत बच्चे का फाइल फोटो और मकान का मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना खेरागढ़ के गांव उटगिर में गंगाजल मिशन अभियान के तहत बिछाई जा रही पाइप लाइन की खुदाई के बाद मकान भरभराकर गिर गया। इसमें एक नौ माह की बालिका की दबकर मौत हो गई। वहीं, मां अन्य दो महिला घायल हो गई। सूचना पर आननफानन में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। मलबे को हटाकर मासूम को बाहर निकाला गया। मां-बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी खेरागढ़ उपजिलाधिकारी मौके पर आ गई। वहीं, जेसीबी से मलबे को हटाया गया। वहीं, उपजिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार की मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


गांव उटगिर में नट के अड्डे पर गंगाजल मिशन अभियान के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही थी। रामबाबू के मकान के पीछे खुदाई का काम सुबह शुरू हुआ। मकान के पीछे करीब तीन फुट की खुदाई की गई। दोपहर में करीब एक बजे मकान भरभरा कर गिर गया। मकान के पीछे के दो कमरों की दीवार व छत टूट गई। एक कमरे में अमित नौ माह की बेटी सोनाक्षी व उसकी मां मलबे में दब गई। बच्ची चार पाई पर सो रही थी।
विज्ञापन

मकान गिरने पर ग्रामीण एक जुट हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने मलबे के मां बच्ची को निकाला। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां पर बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, मां के सिर हाथ अन्य जगह पर गहरी चोट आई है। रामबाबू ने बताया कि काम करने वाले ठेकेदार को मकान से दूर खुदाई करने के लिए बोला था। लेकिन उसने नहीं सुनी। सूचना पर एसीपी अहमद उपजिलाधिकारी संदीप कुमार पहुंच गए। बाद में जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया गया। वहीं, हादसे के बाद काम कर रहे कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी। परिजन ने घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।


 

कमरे में पांच लोग थे मौजूद
हादसे के समय एक ही कमरे में पांच लोग मौजूद थे। रामबाबू के तीन बेटे है। इनकी शादी हो चुकी है। एक ही घर में सब रहते है। तीन बहू एक ही कमरे में थी। सोनाक्षी बहू सलोनी, बहू खुशबू, बहू सजनी व उसका एक माह का बेटा था। सोनाक्षी व मां सलौनी एक चारपाई पर सो रहे थे।

 
विज्ञापन

मजदूरी करता है पूरा परिवार
रामबाबू के तीन बेटे राजबाबू रामू, अमित हैं। तीनों की शादी हो गई है। परिवार का भषण पोषण मजदूरी कर करते हैं। रामबाबू और रामू यहीं रह कर काम करते है। वहीं रामबाबू की पत्नी शकुंतला बेटा राजाबाबू अमित पंजाब में काम करते है।

 

हादसे के बाद मां का रो रो बुरा हाल
हादसे में नौ माह की बेटी की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। है। मां गंभीर हालत में थी। जिसको अस्पताल ले जाया गया। परिजन का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर केवल पट्टी बांध कर उपचार कर किया गया। उन्होंने निजी अस्पताल में जा कर इलाज लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed