{"_id":"687df3f0840f549edf05e404","slug":"house-collapsed-at-midnight-five-members-of-the-same-family-were-buried-admitted-to-the-district-hospital-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर: आधी रात को ढह गया मकान, एक ही परिवार के पांच लोग दबे; जिला अस्पताल में कराए गए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर: आधी रात को ढह गया मकान, एक ही परिवार के पांच लोग दबे; जिला अस्पताल में कराए गए भर्ती
Mon, 21 Jul 2025 01:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:31 PM IST
सार
कासगंज में बारिश की वजह से आधी रात को मकान गिर गया। उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। मकान के मलबे में वे लोग दब गए। ग्रामीणों ने उनकी जान बचाई। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आधी रात को ढह गया मकान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव गढ़का में रविवार रात्रि बड़ा हादसा हो गया। अचानक एक पुराना मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। मलबे में दबकर परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
तेज आवाज होने पर ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। मलबे से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल, सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना गांव गढ़का निवासी रईस आलम के घर हुई। रविवार देर रात बारिश के बाद मकान का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। इससे घर में सो रही रईस आलम की पत्नी छोटी बेगम (40 वर्ष), पुत्री समीरा (18 वर्ष), फक्रे आलम (16 वर्ष), रुबीना (14 वर्ष) और गुड़िया (13 वर्ष) मलबे में दब गई।
विज्ञापन
मकान ढहने से गांव में खलबली मच गई। आनन-फानन में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था। 25 वर्ष पुराना लिंटर पड़ा था जो ईंटों का था। मकान के आगे का कुछ भाग तोड़कर दुकानों का निर्माण हो रहा था। आगे की ओर सपोर्ट खत्म होने से लिंटर धराशायी हो गया।