फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   House caught fire due to gas cylinder explosion in Agra family members got burnt

UP: आगरा में गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, परिवार के लोग झुलस गए; फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

Mon, 24 Jun 2024 01:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jun 2024 01:34 PM IST
सार

Agra Gas Cylinder Explosion: आगरा में एक घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने से परिवार के लोग झुलस गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड़ आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है। 
 

विज्ञापन
House caught fire due to gas cylinder explosion in Agra family members got burnt
fire demo - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में एक घर के अंदर एलपीजी सिलेंडर से ब्लास्ट से दहशत फैल गई। सिलेंडर फटने के बाद घर को आग ने घेर लिया। आग में परिवार के सदस्य झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग में झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन


थाना सदर के शहीद नगर बड़ी मस्जिद के सामने एक घर में आज सुबह लगभग 11 बजे में सिलेंडर फटने से आग लग गई। जावेद ने बताया कि उसकी पत्नी रानी खाना बनाने के लिए चूल्हा जला रही थी। उसी दौरान सिलेंडर के पाइप ने आग पकड़ ली। उस समय जावेद पास ही पलंग पर लेटा हुआ था। मां बेबी पास में ही बैठी थी। पत्नी की चीख सुनकर रसोई की तरफ गया। उसी समय शाहरुख नाम का युवक चीख सुनकर ऊपर की तरफ भागा ओर आग लगे सिलेंडर को बाहर निकालने लगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आग की तेजी को देखते हुए चारों लोग बाहर की तरफ भागे और सिलेंडर को वहीं छोड़ दिया। तभी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिसकी वजह से आग तेजी से फैली और उसमें परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। तेज धमाके की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई।  मौके पर स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।  दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर आधे घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed