फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   House budget increased four thousand every month know how to people are saving 

महंगाई: हर माह चार हजार तक बढ़ा घर का बजट, लोग इस तरह कर रहे बचत

Sat, 02 Apr 2022 10:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 10:42 AM IST
सार

मध्यमवर्गीय परिवार में पेट्रोल, सिलिंडर, खाद्य पदार्थों की महंगाई से बड़ा असर पड़ा है। एक अनुमान के मुताबिक इन चीजों के महंगा होने से चार हजार रुपये तक का अतरिक्त भार आ गया है। 

विज्ञापन
House budget increased four thousand every month know how to people are saving 
बिगड़ गया घर का बजट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट्रोल-डीजल, सीएनजी, पीएनजी के दाम बढ़ने से मध्यम वर्गीय परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। घर के  मासिक बजट में चार हजार रुपये तक का इजाफा हो गया है। 

विज्ञापन


जनता कॉलोनी, शाहगंज के रहने वाले वेदप्रकाश शर्मा की केमिकल प्रोडक्ट की दुकान है। परिवार में पत्नी रीना, 14 साल का बेटा ऋषभ और सात साल का मंथन है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल के दाम बढ़ने से स्कूटर में पेट्रोल भरवाने में प्रतिमाह 500 रुपये का अतिरिक्त खर्च आ रहा है। बच्चे के स्कूल वैन की फीस 1500 रुपये से दो हजार रुपये हो गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सिलिंडर, खाद्य तेल, आटा, मसाले, साबुन, वाशिंग पाउडर के दाम भी होली से पहले ही बढ़ चुके हैं। ऐसे में रसोई के खर्च में ढाई हजार रुपये का इजाफा हो चुका है। उनकी पत्नी रीना शर्मा ने बताया कि आरओ का पानी, डिश और मोबाइल रिचार्ज कूपन महंगे होने से 500 रुपये का अतिरिक्त खर्च बढ़ा है। इस तरह मासिक बजट में चार हजार रुपये का खर्च न्यूनतम बढ़ा है। पहले प्रतिमाह खर्च 10 हजार रुपये था, जोकि 14 हजार रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ा ये खर्चा 

पेट्रोल-सीएनजी: 500 रुपये
रसोई का बजट:  2500 रुपये
स्कूल वैन:  500 रुपये
अन्य खर्च: 500 रुपये
कुल:  4000

इस तरह कर रहे बचत

- टिफिन में बच्चों को अलग-अलग व्यंजन की जगह सादा भोजन देते हैं।
- मक्खन, पनीर, महंगी सब्जियों की खरीद कम की।
- महीने में चार की जगह एक बार ही रेस्टोरेंट में खाना
-बाहर घूमने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed