Agra: फतेहपुरसीकरी में मकान का छज्जा गिरा, एक मजदूर की मौत, दो घायल
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे एक मकान का छज्जा गिर गया। मजदूर जब तक संभल पाते, उससे पहले ही छज्जे के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे मलबे से मजदूरों के बाहर निकाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहपुरसीकरी की वाटरवर्क्स नई आबादी कॉलोनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक निर्माणाधीन घर का छज्जा गिर गया। इसके मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। राजमिस्त्री और गृहस्वामी का भाई घायल हैं। दोनों को आगरा के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
यहां का है मामला
कस्बे के जेरे हम्माम निवासी भजनलाल को प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास निर्माण के लिए धनराशि आवंटित हुई थी। वह वाटरवर्क्स नई आबादी कॉलोनी में एक प्लॉट पर घर बनवा रहे थे। शुक्रवार की शाम राजमिस्त्री छत्रपाल, मजदूर प्रेम व भजनलाल के भाई पप्पू छज्जे पर चिनाई कार्य कर रहे थे। अचानक छज्जा भरभरा कर गिर गया। तीनों लोग नीचे आ गिरे और मलबे में दब गए।
छज्जा गिरने के साथ ही धमाका हुआ, जिसकी आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तेजी से छज्जे के मलबे को हटाना शुरू कर दिया। बमुश्किल तीनों के मलबे से बाहर निकाला जा सके। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां इलाज के दौरान प्रेम सिंह (65) निवासी मुडिया खेड़ा की मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की सूचना पर थाना प्रभारी एएसपी श्रुति श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंची गईं। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।