फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hotspot

यहां तो बस नाम के बचे हैं हॉटस्पॉट

Thu, 09 Jul 2020 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
hotspot
09एमएनपी-20-लोहा मंडी के बाहर लगी बैरीकेडिंग से निकलते लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। प्रशासन की सख्ती कम होते ही हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लोग बेफ्रिक होकर घूमने लगे हैं। सील की गई गलियों में दिनभर फर्राटा भरते वाहनों और खुलीं दुकानों पर लगी भीड़ को देखा जा सकता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हॉटस्पॉट क्षेत्र छपट्टी, बजाजा बाजार में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वैसे तो बाजार में पटरीवार दुकानें खुलने की अनुमति है, लेकिन बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी के चलते बाजार खोले जाने की अनुमति नहीं थी। इसके बाद भी लोहामंडी स्थित गली में कई दुकानें खुली हुई थीं। बाहर बैरीकेडिंग के बावजूद भी लोग गली में आवागमन कर रहे थे। पुलिसकर्मी भी इन्हें नहीं रोक रहे थे। ऐसा ही दृश्य छपट्टी की ओर जाने वाली गलियों में भी दिखा। रोजाना की अपेक्षा तो भीड़ कम थी, लेकिन फिर भी लोग वाहनों और पैदल यहां आराम से घूम रहे थे।
विज्ञापन

दृश्य एक: लोहामंडी
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद लोहामंडी को सील कर दिया गया था। इसके बाद भी लोग बैरीकेडिंग के ऊपर से आ जा रहे हैं। इतना ही नहीं बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद भी यहां दुकानें खुली रहीं, लेकिन किसी का भी यहां ध्यान नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दृश्य दो: ओम भंडार वाली गली
ये गली हॉटस्पॉट क्षेत्र छपट्टी के लिए जाती है। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इस गली को बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को लोगों ने ये बैरियर हटाकर अलग रख दिया। दिनभर गली में वाहन फर्राटा भरते रहे।
दृश्य तीन: बजाजा बाजार
हॉटस्पॉट क्षेत्र के चलते बजाजा बाजार को बंद करा दिया गया था। पुलिसकर्मियों द्वारा आगरा रोड की तरफ से प्रवेश रोकने के लिए बेंच डालकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया। इसके बाद भी दिनभर अंदर गली में लोग घूमते नजर आए।

हॉटस्पॉट एरिया में आवाजाही पर रोक लगाएं: डीएम
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने शहर के मुख्य बाजार का भ्रमण किया। दुकानदारों और राहगीरों से संवाद करने के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि घर से बाहर निकलने वालों से गाइडलाइन का पालन कराएं। किसी भी दशा में बिना मास्क, गमछा लगाए घरों से बाहर लोग न निकलें। उन्होंने कहा कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में लोग आवाजाही न करें। लगातार निर्देश के बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं, ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed