{"_id":"5e9c77b98ebc3e76d36af11d","slug":"hotspot-mainpuri-news-agr438529594","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों से हॉटस्पॉट क्षेत्र की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरों से हॉटस्पॉट क्षेत्र की निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जनपद में हॉटस्पॉट क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी से की जा रही है। हर गतिविधि पर पुलिस की नजर है। प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की पुलिस नियमित रूप से निगरानी कर रही है।
शहर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद हॉटस्पॉट क्षेत्र की गतिविधियों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके लिए हॉटस्पॉट क्षेत्र में लोगों के घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने की हिदायत दी गई है।
इस क्षेत्र की हर प्रमुख गली पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई है। हॉटस्पॉट क्षेत्र में सभी दुकानों को अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
----
संदिग्ध की देनी होगी सूचना
हॉटस्पॉट क्षेत्र में पुलिस ने मुनादी कराकर लोगों से कहा बिना वजह घरों से बाहर निकलने वालों, घरों में मौजूद संदिग्ध लोगों, अफवाह फैलाने वालों की तत्काल पुलिस को सूचना दें। वहीं घरों में मौजूद बाहरी लोगों की सूचना नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी।
----
हॉटस्पॉट क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए गलियां सील की गई हैं। मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को 24 घंटे चालू रखने के लिए मकान मालिकों से कहा गया है। इस क्षेत्र में पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी