{"_id":"5f0209fb8ebc3e42d56e834a","slug":"hotspot-eria-mainpuri-news-agr449095483","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट क्षेत्र में बाजार बंद कराने को दिखाई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट क्षेत्र में बाजार बंद कराने को दिखाई सख्ती
विज्ञापन
शहर का बंद सराफा बाजार
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। हॉटस्पॉट क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने बाजार बंद कराया। पुलिस के साथ बाजार में पहुंचे इंस्पेक्टर कोतवाली ने दुकानदारों को हिदायत नहीं मानने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूरे दिन बाजार का भ्रमण करके दुकानदारों को गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश देते रहे।
मंडी धर्मदास में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के संक्रमित मिलने के बाद छह जुलाई तक के लिए मुख्य बाजार बंद करा दिया गया है। रविवार को लेनगंज सहित सदर बाजार, बजाजा बाजार में कुछ दुकानदारों ने सुबह से ही दुकानें खोल लीं। जानकारी होने पर इंसपेक्टर कोतवाली भानूप्रताप सिंह पुलिस बल के साथ बाजार में पहुंचे।
लेनगंज में दुकानें खोले मिले दुकानदारों को हिदायत देकर दुकानें बंद करा दीं। इसके बाद में बाजार में पहुंचे एसडीएम सदर रजनीकंात, सीओ सिटी अभय नरायन राय ने दुकानदारों को गाइड लाइन का पालन करने की हिदायत दी। मेडिकल स्टोर संचालकों को सामाजिक दूरी का पालन करने और कराने, मास्क लगाए तथा मुंह ढके लोगों को ही दवा देने को कहा।
विज्ञापन
दुकानदारों ने बंद की गली
संता बसंता चौराहे के पास सुनार गली है। इसी गली से होकर छपट्टी मोहल्ले के लिए रास्ता जाता है। मोहल्ला छपट्टी हॉटस्पॉट एरिया है। अन्य गलियां बंद होने के कारण लोग सुनार गली से होकर गुजरने लगे हैं। संक्रमण से बचने के लिए सुनार गली के दुकानदारों ने रविवार को खुद ही गली में बल्ली लगाकर आवागमन रोक दिया।
परचून के सामान को परेशान हुए लोग
लेनगंज में शहर की सबसे ज्यादा परचून की दुकानें हैं। लेनगंज बाजार भी छह जुलाई तक के लिए बंद करा दिया गया है। रविवार को शहर और देहात से परचून के सामान की लेनगंज की दुकानों से खरीदारी करने आए लोग दुकानें बंद होने के कारण बिना खरीदारी किए ही मायूस होकर बाजार से लौट गए।