फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hotspo, serway, kosi, mathura

हॉटस्पॉट एरिया में स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया सर्वे

Tue, 12 May 2020 06:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
hotspo,  serway, kosi, mathura
कोसीकलां में हॉटस्पाट क्षेत्र में सर्वे करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : KOSI
कोसीकलां। चिकित्सक दंपती के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के एक किलोमीटर के क्षेत्र में स्वास्थ्य सर्वे शुरू किया है। सोमवार से शुरू हुए इस कार्य के लिए विभाग ने 15 टीमों को लगाया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. देवेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में सीएचसी प्रभारी डॉ. गजेन्द्रपाल सिंह, डॉ. देवेंद्र, डॉ. मुकेश, डॉ. प्रीती सिंह, डॉ. हेमंत आदि टीम में शामिल रहे। टीमों ने आर्य नगर, तांगडा मोहल्ला, ब्राह्मणपुरी, जिंदल फैक्ट्री एरिया की ओर के इलाके में सर्वे का काम किया और माइक्रो प्लान तैयार किया।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी ने बताया कि टीमों ने 1344 घरों के 7768 सदस्यों को चेक किया। जिसमें 19 लोग कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए थे। इसके अलावा 34 लोग हार्ट व डायबिटीज पेशेंट, ब्लडप्रेशर एवं आठ लोग खांसी, जुकाम, बुखार तथा आठ लोग बाहर से आए हुए मिले। पूरे इलाके का सर्वे होने में पांच दिन लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed