{"_id":"5eba9a638ebc3e909d5b79df","slug":"hotspo-lockdown-eria-kosi-mathura-kosi-news-agr44148964","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट इलाके में जरूरी सामान के लिए तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट इलाके में जरूरी सामान के लिए तरसे लोग
विज्ञापन
शील्ड एरिया पर लगी बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मियों से बाहर जाने की कहता युवक।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। हॉटस्पॉट इलाके के लोगों को मंगलवार को रोजमर्रा के सामान के लिए परेशान होना पड़ा। पुलिस ने सामान लेने निकले लोगों से घरों पर ही रहने को कहा था। लोगों का कहना है कि घर में जरूरत का सामान है नहीं और पुलिस बाहर निकलने नहीं दे रही है। ऐसे में समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें।
पुरानी जीटी रोड पर रहने वाले सुभाष मित्तल ने बताया कि जब सुबह दूध लेने गोपाल बाग बैरिकेंडिग पर पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें लौटा दिया। पंचशील कॉलोनी निवासी अनुजा, रमा, मीरा का कहना था कि गली में न तो कोई सब्जी वाला, न दूधवाला आया। पप्पू ने बताया कि उन्हें दवा लेने जाना था लेकिन पुलिस ने समस्या नहीं सुनी। इसी तरह मुकेश को सिलिंडर लेने भी नहीं जाने दिया। दूसरी ओर दवा की दुकानों को भी बंद करा दिया।
कराई जरुरी सामान की आपूर्ति
नगर पालिका ईओ पूर्णिमा ने मंगलवार को हॉटस्पॉट क्षेत्र में आवश्यक खाद्य सामग्रियों को होम डिलीवरी कर करीब 150 घरों तक पहुंचाने का दावा किया है। हॉटस्पॉट क्षेत्र में रहने वाले लोगों की डिमांड पर सब्जी, दूध, राशन, दवाईंया जैसी आवश्यक सामग्री मुहैया कराई गई है। इसके लिए प्रशासन ने उसी क्षेत्र के दुकानों को चिहिन्त कर रखा है।
विज्ञापन
हॉटस्पाट क्षेत्र में गंदगी की भरमार
कोसीकलां। हॉटस्पॉट क्षेत्र आर्यनगर में साफ-सफाई बंद होने से यहां नालियां बजबजा रही हैं। सड़क पर सीवर बहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कॉलोनी के राहुल अग्रवाल का कहना है कि बल्लियां लगाकर प्रवेश निषेध कर दिया गया। सफाई कर्मचारी भी यहां नहीं आ रहे हैं। बाहर ही सफाई करके चले जाते हैं। गलियों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। गंदगी के कारण इलाके में बुरा हाल है। संवाद