{"_id":"67840b602ed19d8f100e0ec5","slug":"hotel-operator-dies-due-to-electric-shock-kasganj-news-c-175-1-kas1002-126379-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विद्युत करंट लगने से होटल संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विद्युत करंट लगने से होटल संचालक की मौत
Mon, 13 Jan 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। विद्युत करंट की चपेट में आने से शनिवार की देर शाम होटल संचालक की मौत हो गई। मृतक युवक के होटल की लाइट खराब हो गई थी। जिसे वह सही कर रहा था। तभी उसे करंट लग गया।
सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव दतलाना निवासी कप्तान सिंह के पुत्र राजकुमार कछला घाट पर होटल का संचालन करते हैं। शनिवार की देर शाम उनके होटल की लाइट खराब हो गई। लाइट सही करने के लिए वह स्वयं कार्य में लग गए। इसी दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना परिजन को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन युवक का शव गांव ले आए। रविवार की सुबह परिजन ने शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। परिजन के अनुसार, 23 वर्षीय राजकुमार अविवाहित थे। अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर थे। उनके सबसे छोटे भाई की दो वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी है।