फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hot winds scorched, the temperature reached 42 degree Celsius

42 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, गर्म हवाओं ने झुलसाया

Tue, 05 Apr 2022 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hot winds scorched, the temperature reached 42 degree Celsius
मैनपुरी। लगातार बढ़ रही गर्मी के साथ ही लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सोमवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। 42 डिग्री सेल्सियस तापमान में गर्मी से बचने की हर कोशिश नाकाम साबित हुई। मौसम के पूर्वानुमान के अनुमान आगामी दो दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

मार्च माह से ही इस बार गर्मी के सितम से लोग परेशान हैं। पहले पखवाड़े में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसके बाद भी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। लोग चिंतित हैं कि अभी जब तापमान इतना है तो मई-जून में क्या हाल होगा। सोमवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल भरा रहा। 42 डिग्री सेल्सियस के तापमान में गर्म हवाएं लोगों को झुलसाती रहीं।
विज्ञापन

गर्मी के चलते दोपहर में बाजारों में सन्नाटा रहा। बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी कम ही लोग नजर आए। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज छाए रह सकते हैं बादल
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दो दिन गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पूर्वानुमान है कि मंगलवार और बुधवार को बादल छाए रह सकते हैं, इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed