फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hostl agra

Agra News: 102 कमरों का हॉस्टल, 10 साल में हुआ खंडहर

Thu, 30 Mar 2023 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
hostl agra
खंदारी स्थित आईएएस पीसीएस कोचिंग सेंटर की इमारत हुई गिरासू
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
आगरा।
आईएएस और पीसीएस की कोचिंग करने के लिए खंदारी में समाज कल्याण विभाग ने कोचिंग सेंटर बनाया। इसमें 102 कमरों का हॉस्टल भी बनाया ताकि अनुसूचित जाति के गरीब छात्र यहां रहकर पढ़ाई कर सकें और आईएएस बनने का सपना पूरा कर सकें लेकिन महज 10 साल के अंदर ही कोचिंग सेंटर की इमारत खंडहर में तब्दील हो गई। हॉस्टल खाली पड़ा है और उसमें कबाड़ भर दिया गया है। लिंटर से लेकर छत तक गिरासू है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
4 मंजिला हॉस्टल में 102 कमरे खाली पड़े हैं। यहां 100 छात्रों के रजिस्ट्रेशन है पर 30 से 35 ही आ रहे हैं। हॉस्टल को खण्डहर देखकर छात्र यहां रुकने की सोचते भी नही। पूर्व छात्र नेता अतुल दुबे के मुताबिक समाज कल्याण विभाग का हॉस्टल बेहद जर्जर हो चुका है और उसे तोड़कर दोबारा बनाया जाए या इसकी मरम्मत की जाए। खंदारी जैसी महत्वपूर्ण जगह पर उस हॉस्टल का सदुपयोग किया जाए और अन्य कोर्स के छात्रों को रुकने की अनुमति मिले।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार के मुताबिक कोचिंग सेंटर और छात्रावास कई जगह छत का प्लास्टर गिर चुका है। मंत्री जी के निर्देश पर मरम्मत की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निजी हाथों में जा सकता है सेंटर
हाल ही में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई थी जिसमें आईएएस पीसीएस कोचिंग सेंटरों को प्रतिभा केंद्र के रूप में बदलने पर योजना बनाई गई, वहीं इस बात पर भी विचार किया गया कि इन सेक्टरों को निजी हाथों में सौंप दिया जाए। इसमें कुछ तकनीकी प्रशिक्षण की योजनाओं के साथ हॉस्टल का रखरखाव समेत कई चीजों को निजीकरण किया जा सकता है। इस पर प्रदेश सरकार जल्द ही फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed