फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hospital

जल्द शुरू होगा नॉन कोविड अस्पताल

Fri, 29 May 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
hospital
मैनपुरी। शासन ने सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा के बाद ओपीडी सेवा भी शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। जिले की ओपीडी सेवाओं के लिए संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आगरा मंडल आगरा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त निदेशक ने शुक्रवार को सीएमओ और सीएमएस के साथ बैठक कर ओपीडी सेवा शुरू करने पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

प्रथम लॉकडाउन से ही जिला अस्पताल की ओपीडी सेवा बंद चल रही है। ओपीडी सेवा बंद होने से सामान्य बीमारियों के मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोविड-19 के डर के कारण निजी डॉक्टर भी मरीजों को उचित उपचार नहीं दे रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग को ओपीडी सेवा शुरू करने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी सेवा शुरू कराने की जिम्मेदारी जेडी व जनपद के कोविड-19 प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार गुप्ता को सौंपी गई है। डॉ. रविंद्र कुमार गुप्ता ने इस संबंध में सीएमओ और सीएमएस के साथ वार्ता की। दोनों ही अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही शासन को रिपोर्ट भेजने के बाद ओपीडी सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अलग-अलग अस्पताल होंगे संचालित
जिला अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिला अस्पताल में दो अलग-अलग अस्पताल संचालित करने का निर्णय लिया है। एक कोविड-19 के नाम से जाना जाएगा तो दूसरा नॉन कोविड के नाम से जाना जाएगा।
जिला अस्पताल के सूत्रों की मानें तो महिला अस्पताल के पुराने भवन को कोविड-19 अस्पताल के रूप में संचालित किया जाएगा। जबकि जिला अस्पताल के मुख्य भवन को नॉन कोविड अस्पताल के रूप में संचालित किया जाएगा।

डॉक्टरों की है कमी
एक साथ दो अलग-अलग अस्पताल संचालित करने की जिम्मेदारी जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके सागर पर होगी। यह व्यवस्था जिला अस्पताल के स्टाफ को ही संचालित करनी होगी। जबकि जिला अस्पताल में पहले से ही 26 पदों के सापेक्ष 14 पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में दो अस्पताल की देखरेख करना आसान नहीं होगा।
उच्चाधिकारियों के निर्देश के आधार पर ओपीडी के संचालन की तैयारियां की जा रही हैं।
दो अलग-अलग अस्पताल संचालित करने के निर्देश मिले हैं, जिनके अनुसार तैयारियां की जा रही हैं। ओपीडी सेवा शासन के निर्देश मिलते ही शुरू करा दी जाएगी।
डॉ. आरके सागर, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed