{"_id":"5eaaf60d8ebc3e906c6ee927","slug":"hospital-kasganj-news-agr439946186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों की चिकित्सा को खुलेंगे 4 अस्पताल और एक क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों की चिकित्सा को खुलेंगे 4 अस्पताल और एक क्लीनिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। लॉकडाउन के बीच निजी चिकित्सालयों और क्लीनिकों की ओपीडी बंद कर दी गई गई है। पिछले चार दिनों से चिकित्सा सेवाएं ठप हैं। इससे तमाम मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसी को देखते हुए शासन, प्रशासन ने अब शहर के चार अस्पतालों व क्लीनिक को खोलने के आदेश दिए हैं। हालांकि पहले यहां के कर्मचारियों को कोविड-19 की ट्रेनिंग दी जाएगी।
शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने शहर में पांच चिकित्सकों को चिह्नित कर उनका पैनल बनाया। इन चिकित्सकों को प्रशिक्षण दे दिया गया है। बुधवार शाम हुए प्रशिक्षण में सीएमओ डा. प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि वे सामान्य रोगों से ग्रसित मरीजों की चिकित्सा कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुरूप करें। अस्पताल को सैनिटाइज रखें।
सभी चिकित्सक और स्टाफ पीपीई किट के साथ रहें। मास्टर ट्रेनर बनाए गए चिकित्सकों ने अपने अपने चिकित्सालय और क्लीनिक के पैरामेडिकल स्टाफ को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों को अलग अलग चिकित्सा प्रदान की जाए। यदि कोई संक्रमित मरीज भी आता है तो उससे बचाव बना रहे। स्वास्थ्य कर्मियों की स्क्रीनिंग भी कराई जाए।
विज्ञापन
ये अस्पताल व क्लीनिक खुलेंगे
- क्रिश्चियन हॉस्पिटल।
- कलावती हॉस्पिटल।
- नीलम हॉस्पिटल।
- जय नर्सिंग होम।
- डा. राजकुमार माहेश्वरी का क्लीनिक