फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Horrific accident on Yamuna expressway in Mathura

यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई क्रूजर कार, मासूम सहित चार की मौत, 16 लोग घायल

Wed, 26 Aug 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Aug 2020 12:17 AM IST
सार

  • टैक्सी में अधिकांश लोग बिहार के रहने वाले
  • टैक्सी में सवार थे 21 यात्री

विज्ञापन
Horrific accident on Yamuna expressway in Mathura
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर को भीषण हादसा हो गया। थाना नौहझील क्षेत्र में एक क्रूजर टैक्सी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में टैक्सी में सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को वृंदावन के सौ शैया अस्पताल और जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


आगरा से 21 यात्रियों को लेकर एक क्रूजर टैक्सी यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा की ओर जा रही थी। मंगलवार दोपहर तकरीबन 12:45 पर थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 59.5 पर गांव चांदपुर खुर्द के निकट क्रूजर टैक्सी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई  हादसे के बाद सड़क पर चीखपुकार मच गई। चीखपुकार सुनकर राहगीर और आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर एक्सप्रेस-वे कर्मी मौके पर पहुंच गए। एक्सप्रेस वे कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला लेकिन इससे पहले ही सतीश उरांव पुत्र सोने लाल उरांव निवासी धमदाहा, कुकटौ, पूर्णिया, चिंटू (डेढ़ वर्ष) पुत्र जाम लाल निवासी महाराज गंज, पूर्णिया, मनोज (36) खाका पुत्र सत्यनारायन उरांव निवासी धरहरा बनमन्खे पूर्णिया बिहार की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे कर्मियों ने घायलों को वृंदावन के सौ शैया अस्पताल और जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। वृंदावन के सौ शैया अस्पताल में एक घायल ने और दम तोड़ दिया। हालांकि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

सूचना पर एसपी देहात श्रीश चंद, सीओ मांट रविकांत पाराशर,  प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील राजेश कुमार शर्मा, एसएसआई अमरपाल तोमर भी घटनास्थल पर पहुंच गए । एसपी देहात ने बताया कि हादसा तेज गति के कारण हुआ।  अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों में कई की हालत नाजुक है। मृतकों की शिनाख्त और घायलों की पहचान कराई जा रही है।


यह भी पढ़ें- 
मैनपुरी : नाश्ते के रुपये मांगने पर हुए विवाद में चाकू से गोदकर नाबालिग की हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात
डॉक्टर योगिता हत्याकांड: तीन दिन पुलिस की कस्टडी रिमांड पर रहेगा आरोपी विवेक, खुलेंगे कई राज
कैसे हुई डॉक्टर योगिता की हत्या, आगरा से कानपुर तक क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस

घायल
1 - प्रेम सिरसा हरियाणा
2 - रामवती पत्नी मनोज, वनमन्खे पूर्णिया बिहार
3 - शिवम पुत्र सुनील निवासी धमधाणी, जिला पूर्णिया बिहार (बच्चा)
4 - विनोद उरांव, वनमन्खे पूर्णिया बिहार
5 - धर्मेंद्र कुमार पुत्र आनंद निवासी गांव मुरलीगंज कसुआ चौक मधौपुरा, बिहार
6 - लीला देवी पत्नी इनाम लाल महाराज गंज पूर्णिया
7 - महेंद्र उरांव पुत्र बदनु उरांव, पुरन्दाहा, पूर्णिया, बिहार
8 - सुनील उरांव पुत्र लक्ष्मी नारायन उरांव करौनी धमधाणी,पूर्णिया,बिहार
9 - धीरेंद्र  कुमार पुत्र डोमी उरांव निवासी पुरदाहा पूर्णिया बिहार
10 - हरमीत पुत्र हरभजन सिंह, निवासी मांबूर, जिला सिरसा हरियाणा
11 - रोहित (10) पुत्र  मनोज
12 - राहुल (8) पुत्र  मनोज

वृंदावन के सौ शैया अस्पताल में भर्ती घायल
13 - रोहित कुमार पुत्र मनोज खाका निवासी धरहरा वनमन्खे पूर्निया बिहार
14 - चन्दन पुत्र महेन्द्र उरांव  निवासी धरहरा वनमन्खे पूर्निया बिहार
15 - भीम ऋषि देव पुत्र भेदी ऋषि देव निवासी धरहरा वनमन्खे पूर्निया बिहार
16 - मिथलेश  पुत्र बिरसू निवासी मदैपुर  बिहारीगंज बिहार

मामूली रूप से घायल
17 - करन उरांव पुत्र सेहबू उरांव निवासी भवानीपुर जिला सुपौल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed