फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   horrific accident at agra lucknow expressway three dead near kathfori firozabad

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पति-पत्नी सहित तीन की मौत

Sun, 11 Aug 2019 01:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 11 Aug 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
horrific accident at agra lucknow expressway three dead near kathfori firozabad
कंटेनर में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार शाम चार बजे कठफोरी के पास एक कार सामने जा रहे कंटेनर में घुस गई। हादसे में कार सवार प्रयागराज के निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता, उनकी पत्नी और चालक की मौके पर मौत हो गई। हादस के बाद कंटेनर चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर इटावा की ओर से आ रही महेंद्रा एक्सयूबी कार शाम करीब चार बजे कठफोरी के पास कंटेनर में पीछे से घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आगे चल रहे कंटेनर के चालक ने यकायक गति धीमी कर ली थी। इसलिए कार पीछे से जा टकराई। 
विज्ञापन


टक्कर से कार का आगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सीओ सिरसागंज संजय वर्मा व एसएचओ सुनील तोमर और कठफोरी चौकी प्रभारी सौरभ शर्मा सहित काफी फोर्स पहुंच गया। ग्रामीणों की मदद से तीनों को कार से बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार सवारों की पहचान प्रयागराज हाईकोर्ट के अधिवक्ता योगेश अग्रवाल (55) पुत्र केएन अग्रवाल, पत्नी सुशीला देवी अग्रवाल (53) और कार चालक प्रयागराज सिविल लाइन निवासी राजपथ त्रिपाठी (40) पुत्र भरत सिंह के रूप में हुई। 

क्षेत्राधिकारी सिरसागंज ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। सीओ ने बताया कि प्रयागराज निवासी अधिवक्ता योगेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ आगरा के बल्केश्वर स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed