{"_id":"5dc8f0588ebc3e5b4e11fcf7","slug":"horrefic-murder-of-wife-husband-cut-head-and-run-away-crime-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः हत्या के बाद कटा सिर लेकर सात किमी ऑटो में घूमा टीवी मैकेनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः हत्या के बाद कटा सिर लेकर सात किमी ऑटो में घूमा टीवी मैकेनिक
Tue, 12 Nov 2019 10:26 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एत्माद्दौला के कछपुरा में शराब पीने से मना करने पर टीवी मैकेनिक नरेश ने सोमवार तड़के साढ़े चार बजे पत्नी शांति देवी (36) की सोते समय बांक से सिर काटकर हत्या कर दी। कटा हुआ सिर कनस्तर में रखकर पहले पैदल और फिर सात किमी ऑटो में घूमता रहा।
हरीपर्वत चौराहा पर कनस्तर से निकालकर सिर लोगों को दिखाना चाहता था, तभी ट्रैफिक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वह शराब, भांग, चरस का नशा करने का आदी है। नशे में ही उसने यह वारदात की।
रविवार शाम को सात बजे घर में ही शराब पी रहा था। शांति ने मना किया था। वह गुस्से में बर्तन फेंककर चला गया। रात में किसी समय लौटा। पत्नी को जगाया और हाथ पकड़कर पीछे के कमरे में ले गया। वहां पत्नी के सो जाने के बाद दूसरे कमरे से बांक उठाकर लाया और गर्दन पर तीन वार कर सिर को धड़ से अलग कर दिया।

Trending Videos
धड़ पर रजाई डाल दी और कमरे का ताला बंद कर दिया। चाबी को घर में ही रख दिया था। सिर को कनस्तर में रखकर कपड़े से ढका और लेकर चला गया। बच्चों को मां की हत्या का उस समय पता नहीं चला।
सुबह साढ़े छह बजे आंख खुलने के बाद मां के न मिलने पर चारों बच्चों ने जैसे ही कमरे के ताला खोला, मां का सिर कटा शव देखकर चीख निकल पड़ी। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
इधर नरेश को हरीपर्वत पर कनस्तर पर खून लगा देख पुलिस ने रोका। वह कनस्तर से सिर निकालकर आते जाते लोगों को दिखाना चाहता था तभी पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि उसे मंगलवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।