{"_id":"5d00f4efbdec2207073c6f6b","slug":"honour-killing-in-nayagaon-brother-tell-love-story-crime-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगलः बनारस से लौटे भाई ने खोले कई राज, बताई हत्या की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगलः बनारस से लौटे भाई ने खोले कई राज, बताई हत्या की वजह
Wed, 12 Jun 2019 06:29 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 12 Jun 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
पेड़ पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
एटा में हुई ऑनर किलिंग के मामले में बनारस से लौट कर घर आए सत्य प्रकाश के भाई सोनू ने कई राज उजागर किए। उसने बताया कि सत्य प्रकाश और पूजा की मां की अक्सर बात होती थीं।
पूजा की मां, पिता और मामा शादी कराने के एवज में कभी बीस हजार तो कभी एक लाख रुपये की मांग करते थे। वह लोग उसे जान से मारने की धमकी भी दे चुके थे।
मृतक सत्य प्रकाश के छह भाईयों में पांच भाई ट्रक चालक हैं। इनमें से सत्य प्रकाश और सोनू एक साथ एक ही मालिक के ट्रक चलाते थे। घटना से तीन दिन पहले सत्य प्रकाश फरीदाबाद से माल लादकर आया और उसने ट्रक पर सोनू को बनारस भेज दिया। सोनू को जब सत्य प्रकाश की हत्या की जानकारी हुई तो वह माल उतरवा कर मंगलवार रात वापस गांव आ गया।

बुधवार को बातचीत के दौरान उसने बताया कि सत्य प्रकाश और पूजा के बीच प्रेम संबंध करीब फरवरी माह से हुए थे। इस मामले की जानकारी पूजा के मामा, मां और पिता को भी हो गई थी। सत्य प्रकाश पूजा से शादी करना चाहता था, लेकिन पूजा की मां और मामा उनके दुश्मन बने हुए थे।
वह शादी कराने के एवज में पैसों की डिमांड करते थे। उसने बताया कि सत्य प्रकाश उर्फ दिनेश यादव उर्फ धीरज इन सब बातों को लेकर काफी परेशान था। वह रुपये की जुगाड़ में लगा हुआ था। इसी दौरान एक दिन फिर फोन करके पूजा की मां और पिता ने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि बेटी से शादी करना है तो रुपये देने पड़ेंगे।
यह भी कहा कि उसने अपनी बड़ी बेटी की शादी की थी उसके पति से भी बीस लाख रुपये लिए थे। कहा कि रुपये नहीं दे पा रहे हो तो बेटी से दूर रहो नहीं तो नाला में बहा देंगे।
इन सब बातों को बताते हुए सोनू और उसके आसपास मौजूद परिजन फफक कर रो पड़े। बोले कि काश उसे समझा दिया होता तो आज उसका भाई जिंदा होता।

सत्य प्रकाश और सोनू कई दिनों से फरीदाबाद स्थित एक ट्रांसपोर्ट पर काम करते हैं। पुराने कर्मचारी होने के चलते सत्य प्रकाश की मालिक से अच्छी बातचीत होती थी। वह मालिक को अपनी सारी बातें बताता था।
उसने मालिक को भी अपनी प्रेम कहानी बता रखी थी। पूजा की मां को जब उसने बताया था कि उसने सारी बात मालिक को बता रखी है उसे कुछ हुआ तो मालिक उन लोगों को छोड़ेगा नहीं।
इस पर पूजा की मां ने मालिक को भी देख लेने की बात कही थी। बुधवार को फरीदाबाद से मालिक ने सोनू को फोन कर उसके व घर के हालचाल लिए और ढांढस बंधाया।