फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Honorarium of 155 employment servants absent from the meeting stopped

बैठक से अनुपस्थित 155 रोजगार सेवकों का मानदेय रोका

Wed, 23 Mar 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Honorarium of 155 employment servants absent from the meeting stopped
मैनपुरी। मनरेगा में मानक के अनुसार प्रगति बढ़ाने व अन्य बिंदुओं पर चर्चा के लिए बुधवार को उपायुक्त मनरेगा ने रोजगार सेवकों की बैठक बुलाई थी। नौ ब्लॉकों के सभी रोजगार सेवकों को इसमें प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी नौ ब्लॉकों के 155 रोजगार सेवक अनुपस्थित रहे। उपायुक्त मनरेगा पीसी राम ने सभी का मानदेय रोकते हुए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने मनरेगा की प्रगति सुधारने के निर्देश दिए थे। इसी के चलते उपायुक्त मनरेगा पीसी राम ने बुधवार को विकास भवन के आंबेडकर सभागार में जिले के सभी नौ ब्लॉकों के रोजगार सेवक और तकनीकी सहायकों को बुलाया था। इसमें प्रगति बढ़ाने पर चर्चा के साथ ही रैन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य शुरू कराने, महिला मेटों की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने के साथ ही सोकपिट निर्माण आदि बिंदुओं पर चर्चा की जानी थी।
विज्ञापन

निर्देश के बाद भी बैठक में नौ ब्लॉकों के कुल 155 रोजगार सेवक अनुपस्थित रहे। इसके अलावा बेवर में तैनात तकनीकी सहायक नीरज कुमार, गौरव चौहान और अरुण यादव अनुपस्थित रहे। इसे लापरवाही मानते हुए उपायुक्त मनरेगा ने 155 रोजगार सेवक और तीन तकनीकी सहायकों का मानदेय निकालने पर रोक लगा दी है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा की प्रगति सुधारने के लिए समस्त रोजगार सेवक और तकनीकी सहायकों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें 155 रोजगार सेवक व तीन तकनीकी सहायक अनुपस्थित रहे। सभी का मानदेय रोकने के साथ ही उन्हें नोटिस भी जारी किया गया है।
पीसी राम, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed