मैनपुरी। केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक देवी रोड स्थित जिला महामंत्री के आवास पर आहूत की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने पर एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान और उपाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी का सम्मान किया गया। इस दौरान अशोक चौहान ने कहा कि केमिस्ट संचालकों के सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दी जाएगी।
एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक चौहान ने कहा कि केमिस्ट संचालकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उपाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि केमिस्ट संचालकों की समस्याओं को लेकर शीघ्र स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की जाएगी।
जिला महामंत्री विनय गांधी ने केमिस्ट संचालकों की समस्याओं से दोनों पदाधिकारियों को अवगत कराया। परिवर्तन दीक्षित, राजीव सक्सेना, राजेश गुप्ता, हिमांशु अरोरा, सतीश भटनागर, राहुल जैन, राहुल शाक्य, अमित सक्सेना पीयूष गुप्ता, रानू गुप्ता, जितेंद्र लाल, राजेश चौहान, शिववीर सिंह, उत्तम सिंह, सागर दुबे, संजय वार्ष्णेय, अश्वनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।