{"_id":"625da1d022413c399430f0e2","slug":"honor-killing-father-and-brothres-booked-kasganj-news-agr530693534","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग की आशंका में पिता व दो भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग की आशंका में पिता व दो भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। काली नदी में मिले युवती के शव की शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस की जांच पड़ताल में ऑनर किलिंग की आशंका के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने अब तक की जांच पड़ताल के आधार पर युवती के पिता व उसके दो भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवती के पिता व भाई सभी फरार हैं।
इस मामले में मोहनपुरा चौकी के प्रभारी, उपनिरीक्षक विवेक कुमार गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक कानरखेड़ा के ग्राम प्रधानपति सुमित पुंढीर ने 13 अप्रैल को काली नदी में अज्ञात युवती का शव पड़े होने की जानकारी दी। बाद में युवती के शव की शिनाख्त हो गई। युवती गांव सुजावलपुर थाना सिकंदराराऊ की निकली। चौकी प्रभारी विवेक कुमार के मुताबिक युवती को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। युवती 12 अप्रैल को वापस लौटी। तभी से उसके परिवार के लोग घर से कहीं चले गए। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि जांच पड़ताल में इस तरह की चर्चा मिली है। पिता रामअवतार व उसके भाई विकास व अंकुर ने युवती की हत्या करके सबूत मिटाने के लिए शव कालीनदी में फेंक दिया। उपनिरीक्षक ने इन्हीं तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस नामजद पिता व भाईयों की तलाश कर रही है।