फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   honkog

हांगकांग ने कारोबार के लिए बुलाए आगरा के उद्यमी

Wed, 22 Feb 2017 12:55 AM IST
हांगकांग ने कारोबार के लिए बुलाए आगरा के उद्यमी
हांगकांग ने कारोबार के लिए बुलाए आगरा के उद्यमी Updated Wed, 22 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
honkog
यूरोप की मंदी में फिसला आगरे का जूता - फोटो : अमर उजाला
हांगकांग ट्रेड डेवलपमेंट काउंसिल ने नेशनल चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कामर्स के साथ बैठक कर आगरा के उद्यमियों को हांगकांग में कारोबार के विस्तार के  लिए न्योता दिया। एक्सप्लोर बिजनेस अपार्च्यूनिटी थ्रू हांगकांग विषय पर हुए कार्यक्रम में शहर के 120 से ज्यादा उद्यमियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में इंडिया कंसलटेंट राजेश भगत ने कहा कि भारत हांगकांग को चमड़े के तैयार माल और हस्तशिल्प का निर्यात करने वाला सबसे बड़ा निर्यातक देश है। आगरा इस सेक्टर का प्रमुख कारोबारी केंद्र है। भारत क्षेत्रीय आर्थिक विकास की दृष्टि से तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय उद्यमियों के लिए कारोबार के अंतर्राष्ट्रीय विस्तार में हांगकांग ट्रेड सेंटर इंटेलीजेंस हब की भूमिका निभा सकता है। हांगकांग में भारतीय कारोबारियों ने 11.9 फीसदी की वृद्धि बीते साल दर्ज की है।
विज्ञापन

पीएनबी ने सहयोग का दिया भरोसा
आगरा। मंगलवार दोपहर में नेशनल चेंबर ने पंजाब नेशनल बैंक केसाथ बैठक की। संजय प्लेस के होटल में हुई बैठक में पीएनबी के जीएम पीके श्रीमाल, सर्किल हेड वाई के तिवारी ने उद्योग और व्यापार के विकास में सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिया। बैठक में नेशनल चेंबर अध्यक्ष अशोक गोयल, अमर मित्तल, राजेश गोयल, शांति स्वरूप गोयल, प्रमोद अग्रवाल, राजेंद्र गर्ग, सुरेश चंद्र बंसल, आरके गुप्ता, केसी जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed