फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   homicide attacker send jail

पत्नी व पूर्व कर्मी पर जानलेवा हमला का आरोपी भेजा जेल

Sun, 11 Sep 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
homicide attacker send jail
11एमएनपी-04-सौ शैया अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी पर हमले का आरोपी पुलिस हिरासत में - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शनिवार को सौ शय्या अस्पताल में कार्यरत पत्नी व एक पूर्व कर्मी पर जानलेवा हमला के आरोपी पूर्व सैनिक को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया। एसपी ने बताया कि आरोपी के कब्जा से अवैध पिस्टल, रिवॉल्वर व लाइसेंसी राइफल बरामद हुई। पत्नी की ओर से पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला कवर निवासी चंद्रकांत कश्यप के कब्जा से पुलिस ने अवैध पिस्टल, रिवॉल्वर व कार से एक लाइसेंसी राइफल बरामद की है। शनिवार को आरोपी ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते सौ शय्या अस्पताल पहुंच कर जानलेवा हमला किया था। इस दौरान अस्पताल के एक पूर्व कर्मी खरपरी निवासी विमल चौहान को गोली मार दी थी। इसके बाद आरोपी भाग गया था, रविवार को एसपी कमलेश दीक्षित ने प्रेसवार्ता कर बताया कि उक्त मामले में पत्नी की ओर से चंद्रकांत के विरुद्ध जानलेवा हमला व कर्मी को गोली मारे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था, वह पत्नी व विमल को मारने के इरादे से ही अस्पताल में आया था, लेकिन वह अपने मंसूबा में कामयाब नहीं हो सका। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
चंद्रकांत कश्यप ने पत्नी पर हमला किया, इसके बाद विमल चौहान की बेरहमी से पिटाई की। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि चंद्रकांत ने विमल को जमीन पर गिरा लिया और जूते से चेहरे सिर पर कई बार किए, वहीं पिस्टल से निर्वस्त्र विमल के गुप्तांग पर भी काफी देर तक वार करता रहा। वह उसे जान से मार देना चाहता था, लेकिन पिस्टल उसे धोखा दे गई। वह काफी देर तक पिस्टल चलाने की कोशिश भी करता रहा, लेकिन एक फायर करने के बाद कारतूस फंस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी चंद्रकांत के कब्जा से अवैध पिस्टल, रिवॉल्वर व एक लाइसेंसी राइफल बरामद हुई है। आरोपी द्वारा जुर्म का इकबाल भी किया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
कमलेश दीक्षित, एसपी मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed