{"_id":"60e8b0998ebc3e0a35286579","slug":"homeowner-beaten-to-death-with-an-iron-rod-agra-dehat-news-agr4991927144","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहस्वामी को लोहे की रॉड से पीटा, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहस्वामी को लोहे की रॉड से पीटा, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंदौली (आगरा)। ग्राम घढ़ी नेनसुख में पांच जुलाई को चोरी करने आए युवक को जगार होने पर पकड़ लिया। पहचानने पर युवक ने गृहस्वामी के सिर पर लोहे की रॉड मार दी और फरार हो गया था। परिजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बृहस्पतिवार की रात गृहस्वामी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घढी नेनसुख निवासी राधेश्याम पुत्र भगवान सिंह का आरोप है कि पांच जुलाई की रात उसका छोटा भाई विनोद (40) अपने घर पर सो रहा था। परिवार के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे। रात 12 बजे घर में बक्से की खुलने की आवाज आई। इस पर विनोद की आंख खुल गई। उसने मौके पर ही चोर को पकड़ लिया। चोर का चेहरा कपडे़ से ढका हुआ था। उसने चेहरे से कपड़ा निकाला तो चोर गांव का ही किसन था। आरोप है कि पकडे़ जाने के भय से किसन ने विनोद के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया। इस पर विनोद लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मौका देखकर किसन भाग गया। चीख पुकार पर छत पर सो रहे परिवार के अन्य लोग आ गए। परिजनों ने विनोद को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने राधेश्याम की तहरीर पर किसन और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इलाज के दौरान अस्पताल में विनोद की मौत हो गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी राहुल कटियार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।