फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Homeopathic medicine arsenic album-30 is effective for immunity booster

चिकित्सक की सलाह: फेफड़ों की दिक्कत में कारगर है यह होम्योपैथिक दवा, बढ़ाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

Tue, 27 Apr 2021 12:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Apr 2021 12:06 PM IST
सार

आगरा के दयालबाग विश्वविद्यालय के आयुष मेडिकल कॉलेज के प्रो. डॉ. कैलाश चंद सारस्वत का कहना है कि फेफड़ों की तकलीफ में होम्योपैथिक दवाएं भी कारगर रहती हैं।

विज्ञापन
Homeopathic medicine arsenic album-30 is effective for immunity booster
डॉ. कैलाश चंद सारस्वत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना गाइड लाइन का पालन करें ओर संक्रमण से बचे रहें। संक्रमण से बचाव प्राथमिकता होनी चाहिए। फेफड़ों की तकलीफ में होम्योपैथिक दवाएं भी कारगर रहती हैं। घर पर रहकर इनका सेवन कर आप तकलीफ को कम कर सकते हैं। यह कहना है आगरा के दयालबाग विश्वविद्यालय के आयुष मेडिकल कॉलेज के प्रो. डॉ. कैलाश चंद सारस्वत का। 

विज्ञापन


डॉ. सारस्वत ने बताया कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से बताई गई होम्योपैथिक दवा आरसनिक एलबम-30 शुरू के तीन दिन लगातार सुबह और शाम दो-दो बूंद आधा ग्लास पानी में डालकर पी लें। अगर लिक्विड फॉर्मेट में दवा नहीं है, तो छह-छह गोली ले सकते हैं। इसके बाद अगले हफ्ते से हर हफ्ते एक बार सुबह और एक बार शाम को इस दवाई का सेवन करें। यह दवाई शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी कारगर है। 
विज्ञापन


ब्राइनिया-200 से भी राहत मिलेगी
डॉ. सारस्वत ने बताया कि फेफड़ों में होने वाली दिक्कत के लिए ब्राइनिया-200 काफी राहत पहुंचाती है। यह दवा दिन में तीन बार सुबह, दोपहर और देर शाम को पांच-पांच गोलियां लेनी हैं। लिक्विड में होने पर दो-दो बूंद आधे ग्लास पानी में डालकर दिन में तीन बार लेनी है। साथ ही एसटीडोस्परना दवा से लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। दस-दस बूंद आधा ग्लास पानी में तीन बार ली जा सकती हैं। अगर लिक्विड फॉर्मेट में दवा नहीं है, तो छह-छह गोलियां लेने से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीन बातों का ध्यान रखें-
- दवा को लेने से आधा घंटा पहले और आधा घंटा बाद तक कुछ खाएं-पिएं नहीं।
- रोजाना व्यायाम करने के लिए समय निकालें। कम से कम 40 मिनट व्यायाम करें।
- विटामिन सी युक्त फलों का सेवन जरूर करें। ये प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएंगे।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed