{"_id":"620b95990a6d93109c424acb","slug":"home-minister-amit-shah-wife-sonal-shah-performed-worship-in-mukharvind-temple-govardhan-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह पहुंचीं गोवर्धन, गिरिराज जी की पूजा कर मांगी मनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह पहुंचीं गोवर्धन, गिरिराज जी की पूजा कर मांगी मनौती
Tue, 15 Feb 2022 05:29 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Feb 2022 05:29 PM IST
विज्ञापन
गिरिराज जी की पूजा करतीं गृहमंत्री की पत्नी सोनल शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह मंगलवार को परिवारवालों के साथ मथुरा के गोवर्धन पहुंचीं। उन्होंने यहां जतीपुरा मुखारबिंद मंदिर में विधि-विधान से गिरिराज जी की पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। इस दौरान सोनल शाह भगवान की भक्ति में डूबी नजर आईं।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह सड़क मार्ग से गोवर्धन के जतीपुरा मुखारबिंद मंदिर पहुंचीं। वहां पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने दाऊजी मंदिर में दर्शन किए। ईशु मुखिया ने मन्त्रोच्चारण कर उनको पूजा कराई। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के प्रतिनिधि रमाकांत शर्मा ने सोनल शाह की अगवानी की।
विज्ञापन
भाजपा के ओमप्रकाश शर्मा ने उत्तरी एवं मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय ने पटुका ओढ़ाकर सोनल शाह का स्वागत किया। इस दौरान माधव शर्मा, दीपक शर्मा, अमन कौशिक, राहुल कौशिक, जितेंद्र कौशिक, हरभान सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन