फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Home Guards Removed From Duty In Kasganj Before Diwali 2019

प्रदेश सरकार ने शुरू की होमगार्डस की छंटनी, कासगंज जनपद से हटाए गए तीन सौ होमगार्ड

Thu, 24 Oct 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 24 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Home Guards Removed From Duty In Kasganj Before Diwali 2019
होमगार्ड
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा होमगार्डों का वेतन भत्ता बढ़ाए जाने के बाद भले ही होमगार्ड में खुशी की लहर दौड़ी थी, लेकिन सरकार द्वारा होमागार्डों का बजट नहीं बढ़ाया गया है। बजट के अभाव में 300 होमगार्ड ड्यूटी से हटा दिए गए हैं। ऐसे में होमगार्डों में काफी आक्रोश है। जिले में विभाग ने होमागार्डों की 32 प्रतिशत तक ड्यूटियां कम कर दी हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने होमगार्ड विभाग को निर्देश जारी किए हैं वर्ष भर के निर्धारित बजट में ही होमगार्डों के वेतन भत्ते देना सुनिश्चित करें। जब सर्वोच्च न्यायालय ने होमागार्डों का वेतन भत्ता बढ़ा दिया है तो निश्चित ही बजट की मांग बढ़ गई, लेकिन सरकार ने बजट नहीं दिया। 
विज्ञापन


ऐसे में जिले के तीन सौ से अधिक होमगार्डों को विभाग ने ड्यूटी से हटा दिया और उनकी तैनाती कम कर दी है। दीपावली पर्व से पहले होमगार्डों को ड्यूटी से हटाए जाने पर जिले के होमगार्डों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

होमगार्ड विभाग बजट के अभाव में 32 प्रतिशत तक ड्युटियां कम कर चुका है। 300 से अधिक होमगार्ड ड्यूटी से हटाए जाने के कारण शहर में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। अधिकांश होमगार्ड शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए चौराहे पर तैनात किए गए थे।

अजय कुमार, जिला कमांडेंड, होमगार्ड का कहना है कि शासन से सीमित बजट मिला हुआ है। उसी बजट में होमगार्डों के वेतन भत्ते दिए जाने हैं। इसलिए होमगार्डों की 32 प्रतिशत तक ड्युटियां कम की गई हैं।

महेश चंद्र जिलाध्यक्ष होमगार्ड एसोसिएशन का कहना है कि जिले के 300 से अधिक होमगार्ड ड्यूटी से हटा दिए गए हैं। यह होमगार्डों और परिवार के साथ घोर अन्याय है। तत्काल होमगार्डों ड्यूटी पर लेना चाहिए।

आंकड़े की नजर से
- 875 होमगार्ड हैं जिले में।
- 4 करोड़ है जिले के होमगार्डों का सालाना बजट।
- 70 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन भत्तों पर होता है खर्ज।
- 675 रुपये प्रतिदिन हो गया है होमगार्डों का वेतन भत्ता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed