फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Home guard shot dead, dead body found in forest outside village in kasganj

कासगंज: होमगार्ड की गोली मारकर हत्या, गांव के बाहर जंगल में पड़ा मिला शव

Fri, 03 Sep 2021 05:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Sep 2021 05:34 PM IST
सार

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो पाया कि होमगार्ड के सीने में गोली लगी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 

विज्ञापन
Home guard shot dead, dead body found in forest outside village in kasganj
मृतक होमगार्ड के शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के कोतवाली क्षेत्र में गोली मारकर होमगार्ड की हत्या कर दी गई। होमगार्ड का लहूलुहान शव गांव ढिलावली के जंगल में मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


गांव ढिलावली निवासी बुद्धसेन (55) होमगार्ड विभाग में कार्यरत था। पुलिस के मुताबिक वह अपनी ड्यूटी के बाद गांव में रहकर झाड़-फूंक का कार्य करता था। गुरुवार को वह ड्यूटी के बाद दोपहर बाद झाड़-फूंक के कार्य के लिए गांव ढिलावली के जंगल में गया था। देर रात उसका शव जंगल में पड़े होने की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह इंदौलिया मौके पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया। 
विज्ञापन


एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो पाया कि होमगार्ड के सीने में गोली लगी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। इधर, होमगार्ड के पुत्र पीतांबर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसने की हत्या ?
होमगार्ड की हत्या क्यों की गई और हत्यारा हत्यारा कौन है। यह एक रहस्य बनकर रह गया है, क्योंकि परिजनों के मुताबिक होमगार्ड की न तो किसी से कोई दुश्मनी थी और न ही कोई भी विवाद था, फिर हत्या किस उद्देश्य से की गई है। हालांकि पुलिस हर पहलू पर हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि होमगार्ड अपनी ड्यूटी के बाद झाड़-फूंक का कार्य करता था। ढिलावली के जंगल में झाड़-फूंक के कार्य के लिए गया था। जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed