फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Home Guard jawans took out Tiranga rally on MG Road in Agra

आजादी का अमृत महोत्सव: आगरा में होमगार्ड के जवानों ने निकाली तिरंगा रैली, वंदे मातरम के गूंजे नारे

Sat, 13 Aug 2022 12:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Aug 2022 12:53 PM IST
सार

ताजनगरी में शनिवार को होमगार्ड के जवानों ने एमजी रोड पर तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। 

विज्ञापन
Home Guard jawans took out Tiranga rally on MG Road in Agra
होमगार्ड के जवानों ने निकाली तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्राओं की धूम है। सरकारी विभागों के साथ ही राजनीतिक दल और संगठन भी तिरंगा यात्राएं व वाहन रैलियां निकालकर अमृत महोत्सव का जश्न मना रहे हैं। ताजनगरी में शनिवार को होमगार्ड के जवानों ने एमजी रोड पर तिरंगा रैली निकाली। होमगार्ड के जवान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। तिरंगा रैली के दौरान एमजी रोड पर एक तरफ वाहनों का आवागमन रोक दिया गया, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति हो गई। तिरंगा रैली के समापन के बाद यातायात सुचारू हुआ। 

विज्ञापन


शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव में नगर निगम ने शहर के लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने के लिए शुक्रवार को बाइक रैली निकाली। मेयर नवीन जैन ने विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के साथ भगवान टॉकीज चौराहे से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में मेयर और विधायक ने भी दो पहिया वाहन चलाकर इसमें शिरकत की। यह बाइक रैली प्रतापपुरा चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। आगरा के अलावा मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद में भी तिरंगा रैलियां निकाली गईं। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed