फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   home gaurd, police

बजट के अभाव में ड्यूटी से हटाए गए 300 होमगार्ड

Wed, 23 Oct 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
home gaurd, police
कासगंज में भीख मांगते होमगार्ड - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सर्वोच्च न्यायालय ने होमगार्डों का वेतन भत्ता बढ़ाए जाने के बाद विभाग पर बजट का संकट आ गया। ऐसे में 300 होमगार्ड को ड्यूटी से हटा दिया गया है। इससे उनमें आक्रोश है। जिले में विभाग ने होमगार्डों की 32 प्रतिशत तक ड्यूटियां कम कर दी हैं।
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय ने होमगार्डों का वेतन भत्ता बढ़ा दिया है। इससे बजट की मांग बड़ी है। लेकिन सरकार ने बजट नहीं दिया। ऐसे में जिले के 300 से अधिक होमगार्डों को विभाग ने ड्यूटी से हटा दिया और उनकी ड्युटियां कम कर दी। दिवाली से पहले होमगार्डों को ड्यूटी से हटाए जाने पर जिले के होमगार्डों में आक्रोश है। 300 से अधिक होमगार्ड ड्यूटी से हटाए जाने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। अधिकांश होमगार्ड शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए चौराहे पर तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

वर्जन-
- शासन से सीमित बजट मिला है। उसी बजट में होमगार्डों के वेतन भत्ते दिए जाने हैं। इसलिए होमगार्डों की 32 प्रतिशत तक ड्यूटी कम की गई हैं - अजय कुमार, जिला कमांडेंड, होमगार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले के 300 से अधिक होमगार्ड ड्यूटी से हटा दिए गए हैं। यह होमगार्डों और उनके परिवार के साथ घोर अन्याय है। तत्काल होमगार्डों ड्यूटी पर लेना चाहिए- महेश चंद्र, जिलाध्यक्ष, होमगार्ड एसोसिएशन।
आंकड़े की नजर से-
- 875 होमगार्ड हैं जिले में।
- 4 करोड़ है जिले के होमगार्डों का सालाना बजट।
- 70 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन भत्तों पर होता है खर्ज।
- 675 रुपये प्रतिदिन हो गया है होमगार्डों का वेतन भत्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed