फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holika Dahan will happen at 3200 places, police alert

3200 जगहों पर होगा होलिका दहन, पुलिस का अलर्ट

Wed, 16 Mar 2022 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will happen at 3200 places, police alert
आगरा। इस बार चुनाव बाद होली का त्योहार है। जिले में करीब 3200 स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है। त्योहार पर माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। एसएसपी ने थाना पुलिस को बवालियों को चिह्नित करने के आदेश किए हैं। 500 से अधिक क्लस्टर मोबाइल बनाई गई हैं।
विज्ञापन

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव में एक लाख से अधिक लोगों को पाबंद किया गया था। चुनाव परिणाम आने के बाद होली पड़ रही है। ऐसे में ज्यादा सतर्कता बरतने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित कर दिया है। होली पर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाएगा। 3200 स्थान पर होलिका दहन होगा। इस दौरान क्लस्टर मोबाइल घूमती रहेगीं। एक क्लस्टर मोबाइल कई होलिका दहन पर नजर रखेगी। इस दौरान अधिकारी भी अपने-अपने इलाके में गश्त करेंगे।
विज्ञापन

यूपी 112 की पीआरवी भी घूमती रहेगी। किसी तरह की सूचना आने पर पीआरवी सबसे पहले पहुंचेंगी। देहात में ज्यादा फोर्स लगाई गई है। चुनाव बाद रंजिश में घटनाएं हो सकती हैं। इस पर भी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश देने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed